Connect with us

पीठ या पेट में दर्द हो तो न करें नजरंदाज? हो सकता है किडनी स्टोन का संकेत

स्वास्थ्य

पीठ या पेट में दर्द हो तो न करें नजरंदाज? हो सकता है किडनी स्टोन का संकेत

किडनी स्टोन यानी गुर्दे में पथरी एक गंभीर और बहुत दर्दनाक स्वास्थ्य समस्या है, जो किसी भी उम्र के व्यक्ति को प्रभावित कर सकती है। यह छोटे-छोटे कठोर पत्थर शरीर में मौजूद खनिज और नमक के जमाव से बनते हैं। जब ये स्टोन किडनी से मूत्र मार्ग में प्रवेश करते हैं, तो तेज दर्द और कई अन्य स्वास्थ्य समस्याएं पैदा कर सकते हैं। अक्सर लोग पेट या पीठ में होने वाले दर्द को सामान्य गैस या अपच समझकर अनदेखा कर देते हैं, लेकिन अगर दर्द लगातार या बहुत तेज हो, तो यह किडनी स्टोन का संकेत हो सकता है।

यह भी पढ़ें -  सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका

किडनी स्टोन के प्रमुख कारण:

कम पानी पीना

असंतुलित खान-पान

अनुवांशिक कारण

समय पर पहचान और इलाज बहुत जरूरी है, क्योंकि इसे नजरअंदाज करने पर किडनी को स्थायी नुकसान हो सकता है।

किडनी स्टोन के आम लक्षण

1. पीठ या पेट में तेज दर्द
किडनी स्टोन का सबसे आम लक्षण पीठ के निचले हिस्से या पेट के किनारे में अचानक और तीव्र दर्द होना है। यह दर्द कमर से पेट और जांघों तक फैल सकता है। इतना तेज होता है कि व्यक्ति आराम से बैठ या लेट नहीं पाता।

यह भी पढ़ें -  ज्यादा मक्खन खाना सेहत के लिए पड़ सकता है भारी, बढ़ सकता है कोलेस्ट्रॉल और मोटापे का खतरा

2. पेशाब में बदलाव
पेशाब का रंग गहरा होना, खून आना, बार-बार पेशाब आना या पेशाब के दौरान जलन होना किडनी स्टोन के संकेत हो सकते हैं।

3. उल्टी और मतली
किडनी में दर्द पाचन तंत्र को भी प्रभावित कर सकता है, जिससे मतली और उल्टी की शिकायत हो सकती है। अक्सर इसे गैस या पेट की समस्या समझ लिया जाता है, लेकिन यह स्टोन का संकेत भी हो सकता है।

यह भी पढ़ें -  डायबिटीज से बचना है तो आज ही बदलें ये 5 आदतें, वरना बढ़ सकता है टाइप-2 डायबिटीज का खतरा

बचाव और इलाज

किडनी स्टोन से बचाव का सबसे प्रभावी तरीका पर्याप्त मात्रा में पानी पीना है—दिन में कम से कम 8-10 गिलास। इसके अलावा, अधिक नमक और ऑक्सालेट (जैसे पालक, चुकंदर) वाले खाद्य पदार्थों का सेवन कम करें। यदि किसी में ऊपर बताए गए लक्षण दिखें, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। डॉक्टर अल्ट्रासाउंड या एक्स-रे के जरिए स्टोन की पुष्टि कर सही इलाज सुझा सकते हैं।

(साभार)

Ad Ad
Continue Reading

More in स्वास्थ्य

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305