Connect with us

हरणा-शीतला मार्ग पर खाई में गिरी आल्टो, एक की मौत, दो घायल

उत्तराखंड

हरणा-शीतला मार्ग पर खाई में गिरी आल्टो, एक की मौत, दो घायल

SDRF ने चलाया संयुक्त रेस्क्यू अभियान, घायलों को खैरना अस्पताल पहुंचाया

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा जिले के हरणा-शीतला मार्ग पर एक आल्टो कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर SDRF की दो टीमों ने मौके पर पहुंचकर संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाया और घायलों व मृतक को खाई से बाहर निकाला।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री ने बाल वैज्ञानिकों से किया संवाद, उनकी जिज्ञासाओं के दिए उत्तर

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिला नियंत्रण कक्ष अल्मोड़ा से SDRF को वाहन दुर्घटना की सूचना मिली थी। इसके बाद SDRF पोस्ट खैरना से मुख्य आरक्षी पंकज खरोला तथा पोस्ट सरियापानी से उप निरीक्षक पंकज डंगवाल के नेतृत्व में टीमें घटनास्थल के लिए रवाना हुईं।

मौके पर पहुंची टीमों को पता चला कि आल्टो कार संख्या UK04TA2441 में तीन लोग सवार थे। SDRF कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद दो घायलों को खाई से बाहर निकाला। इसके बाद 108 एम्बुलेंस की मदद से उन्हें उपचार के लिए खैरना अस्पताल भेजा गया।

यह भी पढ़ें -  कैंचीधाम के पास खाई में गिरा दूध से भरा पिकअप वाहन, तीन लोग घायल

हादसे में आनंद राम (55 वर्ष), पुत्र डूंगर राम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, घायलों की पहचान किशोर कुमार (35 वर्ष) और कैलाश राम (46 वर्ष) के रूप में हुई है। SDRF टीम ने मृतक का शव खाई से बाहर निकालकर आवश्यक कार्रवाई के लिए जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305