Connect with us

बॉक्स ऑफिस पर ‘रामायण’ का धमाका, पहले दिन ही पार किया 60 करोड़ का आंकडा

मनोरंजन

बॉक्स ऑफिस पर ‘रामायण’ का धमाका, पहले दिन ही पार किया 60 करोड़ का आंकडा

रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण पार्ट 1’ ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज करा दी है। 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला। पहले ही दिन फिल्म ने करोड़ों की कमाई करते हुए कई फिल्मों के रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिए। खास बात यह है कि इस फिल्म ने रणबीर कपूर और यश के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है।

पहले दिन 64.85 करोड़ का कारोबार

‘रामायण पार्ट 1’ ने रिलीज के पहले दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 64.85 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। देशभर में फिल्म के कुल 13,899 शो आयोजित किए गए। आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म को सबसे ज्यादा दर्शक हिंदी संस्करण में मिले, जबकि दक्षिण भारतीय भाषाओं में भी इसे अच्छी प्रतिक्रिया मिली।

यह भी पढ़ें -  ‘पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन 6’ में फिर दिखेंगे जॉनी डेप? जैक स्पैरो की वापसी पर अभिनेता ने दिया बड़ा संकेत

हिंदी भाषा में सबसे ज्यादा कमाई

भाषा के आधार पर फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो हिंदी संस्करण सबसे आगे रहा। अलग-अलग भाषाओं में फिल्म की पहले दिन की कमाई इस प्रकार रही।

हिंदी: 11,485 शो से 47.50 करोड़ रुपये

कन्नड़: 701 शो से 7.25 करोड़ रुपये

तेलुगु: 942 शो से 6 करोड़ रुपये

तमिल: 490 शो से 2.60 करोड़ रुपये

मलयालम: 281 शो से 1.50 करोड़ रुपये

इस साल की बड़ी ओपनिंग फिल्मों में शामिल

यह भी पढ़ें -  श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, विठाबाई की जिंदगी को पर्दे पर उतारेंगी अभिनेत्री

पहले दिन की कमाई के साथ ‘रामायण’ इस साल की सबसे बड़ी ओपनिंग हासिल करने वाली फिल्मों की सूची में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। हालांकि, फिल्म ‘धुरंधर 2’ और ‘टॉक्सिक’ के शुरुआती कलेक्शन को पीछे नहीं छोड़ सकी, लेकिन ‘द राजा साब’ और ‘पेद्दी’ जैसी फिल्मों से आगे निकलने में सफल रही।

रणबीर कपूर की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बनी ‘रामायण’

फिल्म में भगवान राम की भूमिका निभा रहे रणबीर कपूर के लिए भी यह फिल्म कई मायनों में खास साबित हुई है। इससे पहले उनकी फिल्म ‘एनिमल’ ने रिलीज के पहले दिन 63.80 करोड़ रुपये की कमाई की थी। अब 64.85 करोड़ रुपये के कलेक्शन के साथ ‘रामायण’ ने इस रिकॉर्ड को तोड़ दिया है और रणबीर के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बन गई है।

यह भी पढ़ें -  बॉक्स ऑफिस पर 'जेलर 2' का दबदबा कायम, जानें उड़ता तीर, प्रहार और दृश्यम 3 का हाल

यश ने भी बनाया नया रिकॉर्ड

वहीं, फिल्म में अहम भूमिका निभा रहे दक्षिण भारतीय अभिनेता यश के लिए भी ‘रामायण’ ने नया रिकॉर्ड कायम किया है। इससे पहले उनकी फिल्म ‘केजीएफ: चैप्टर 2’ ने पहले दिन 53.95 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। अब ‘रामायण’ की कमाई ने इस आंकड़े को पीछे छोड़ दिया है। इस तरह फिल्म ने यश के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है।

Ad Ad
Continue Reading

More in मनोरंजन

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305