Connect with us

देहरादून में वाहन चोरी की दो वारदातों का खुलासा, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

अपराध

देहरादून में वाहन चोरी की दो वारदातों का खुलासा, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

देहरादून। राजधानी में वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत दून पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पटेलनगर और प्रेमनगर क्षेत्र से चोरी हुए दो दोपहिया वाहनों के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी की दोनों मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपी नशे के आदी हैं और अपनी इस लत को पूरा करने के लिए वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 2 नवंबर 2026 को वन विहार, मेहूंवाला निवासी मोहम्मद खुर्रम ने पटेलनगर क्षेत्र से अपना दोपहिया वाहन चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर पटेलनगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई।

यह भी पढ़ें -  विकासनगर में बंद मकान में चोरी का पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा, 12 हजार रुपये और मोबाइल के साथ आरोपी गिरफ्तार

मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी देहरादून ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। इसके बाद पुलिस टीम गठित कर घटनास्थल और आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। साथ ही मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए पूर्व में वाहन चोरी की घटनाओं में शामिल रहे संदिग्धों की जानकारी जुटाई गई।

पुलिस की जांच और लगातार प्रयासों के बाद 4 नवंबर को महाराणा प्रताप पार्क के पास चेकिंग के दौरान दो संदिग्धों को पकड़ा गया। तलाशी और पूछताछ में उनकी पहचान नासिर उर्फ माठू और सादिक उर्फ सोनू के रूप में हुई। पुलिस ने उनके कब्जे से शिकायतकर्ता का चोरी हुआ वाहन भी बरामद कर लिया।

यह भी पढ़ें -  विकासनगर में बंद मकान में चोरी का पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा, 12 हजार रुपये और मोबाइल के साथ आरोपी गिरफ्तार

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे दोनों नशे के आदी हैं। नशे की जरूरतों को पूरा करने के लिए उन्होंने वाहन चोरी की घटना को अंजाम दिया था। जांच के दौरान उनके पास से प्रेमनगर थाना क्षेत्र से चोरी की गई एक अन्य मोटरसाइकिल भी बरामद हुई। आरोपी चोरी के वाहनों को बेचने की तैयारी में थे, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें -  विकासनगर में बंद मकान में चोरी का पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा, 12 हजार रुपये और मोबाइल के साथ आरोपी गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नासिर उर्फ माठू (32), निवासी आजाद कॉलोनी, पटेलनगर और सादिक उर्फ सोनू (30), निवासी माधोपुर, थाना गंगनहर, हरिद्वार के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ये वाहन किए बरामद:

  • यूपी-11-CS-9071 नंबर की मोटरसाइकिल, जो पटेलनगर क्षेत्र से चोरी हुई थी।

  • बिना नंबर प्लेट की एक मोटरसाइकिल, जो प्रेमनगर क्षेत्र से चोरी की गई थी।

पुलिस अब दोनों आरोपियों के आपराधिक इतिहास और वाहन चोरी की अन्य घटनाओं में उनकी संभावित संलिप्तता की जानकारी जुटा रही है।

Ad Ad
Continue Reading

More in अपराध

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305