Connect with us

राइज एंड फॉल 2 को मिला पहला फाइनलिस्ट, शहजाद पूनावाला ने मारी बाजी

मनोरंजन

राइज एंड फॉल 2 को मिला पहला फाइनलिस्ट, शहजाद पूनावाला ने मारी बाजी

प्राइम वीडियो के चर्चित रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल 2’ में अब मुकाबला अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है। शो के ग्रैंड फिनाले से पहले कंटेस्टेंट्स के बीच जगह बनाने की होड़ तेज हो गई है। इसी बीच शहजाद पूनावाला ने शानदार खेल दिखाते हुए फिनाले का टिकट अपने नाम कर लिया है। इसके साथ ही वह इस सीजन के पहले फाइनलिस्ट बन गए हैं।

रणनीति के दम पर बनाई मजबूत पहचान

शहजाद पूनावाला का ‘राइज एंड फॉल 2’ में अब तक का सफर काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है। राजनीतिक और टीवी डिबेट्स में अपनी पहचान बनाने वाले शहजाद ने रियलिटी शो में भी अपनी अलग छाप छोड़ी है। उन्होंने खेल के दौरान दो बार अल्टीमेट रूलर का खिताब अपने नाम किया, जबकि एक बार तख्ता पलटकर भी सभी को चौंका दिया।

यह भी पढ़ें -  दिवाली के मौके पर OTT पर होगा मनोरंजन का डबल धमाका, इस हफ्ते रिलीज होंगी नई फिल्में और वेब सीरीज

शो में शहजाद ने अपनी सूझबूझ, बातचीत और रणनीतिक फैसलों के जरिए लगातार खुद को मजबूत बनाए रखा। टावर में सत्ता के बदलते समीकरणों और कंटेस्टेंट्स के बीच बनते-बिगड़ते गठबंधनों के बावजूद उन्होंने अपने गेम प्लान पर भरोसा किया। उनकी रणनीति को लेकर शो के मौजूदा प्रतिभागियों के साथ-साथ पहले बाहर हो चुके कंटेस्टेंट्स ने भी अपनी राय रखी है।

यह भी पढ़ें -  मराठी फिल्म 'गोंधल' का ट्रेलर रिलीज, सात भाषाओं में दुनियाभर के सिनेमाघरों में देगी दस्तक

वहीं, शहजाद की टीम ने उनके फिनाले तक पहुंचने को बड़ी उपलब्धि बताया है। टीम का दावा है कि शो के दौरान शहजाद की मौजूदगी ने दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया और कार्यक्रम की लोकप्रियता बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई।

करण पटेल के साथ हुआ कड़ा मुकाबला

शो के हालिया एपिसोड में टिकट टू फिनाले हासिल करने के लिए जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला। इससे पहले पेंटहाउस से स्वरा भास्कर, गौतम गुलाटी, सोनम मलिक और मनीष कश्यप फिनाले की दौड़ से बाहर हो चुके थे। इसके बाद पहले फाइनलिस्ट बनने के लिए करण पटेल और शहजाद पूनावाला के बीच सीधी टक्कर हुई।

यह भी पढ़ें -  बॉक्स ऑफिस पर 'जेलर 2' का दबदबा कायम, जानें उड़ता तीर, प्रहार और दृश्यम 3 का हाल

आखिरकार इस मुकाबले में शहजाद ने बाजी मार ली और फिनाले में अपनी जगह पक्की कर ली। अब दर्शकों की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि उनके बाद कौन-सा कंटेस्टेंट फिनाले का टिकट हासिल करने में सफल होगा और इस सीजन की ट्रॉफी किसके नाम होगी।

Ad Ad
Continue Reading

More in मनोरंजन

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305