Connect with us

पेंशनरों की सुविधा और समस्याओं के समाधान के लिए नवंबर में होंगे विभिन्न कार्यक्रम

उत्तराखंड

पेंशनरों की सुविधा और समस्याओं के समाधान के लिए नवंबर में होंगे विभिन्न कार्यक्रम

डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र, स्वास्थ्य सेवाओं और साइबर सुरक्षा को लेकर चलेगा जागरूकता अभियान, शिकायतों के निस्तारण के लिए भी होंगे विशेष कार्यक्रम

पौड़ी- पेंशनरों की सुविधा, जागरूकता और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए जनपद में नवंबर माह के दौरान राष्ट्रीय डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान के अंतर्गत पेंशनरों को डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र बनवाने की सुविधा देने के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं, साइबर धोखाधड़ी से बचाव, पेंशन संबंधी अधिकारों और शिकायतों के निस्तारण के संबंध में जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री ने ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का किया शुभारंभ, ‘विकसित उत्तराखंड विजन-2047’ का किया विमोचन

मुख्य कोषाधिकारी नमिता सिंह ने बताया कि अभियान के तहत एक से सात नवंबर तक पेंशनर जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। इसके बाद 9 से 13 नवंबर तक डोर स्टेप अभियान के माध्यम से पेंशनरों को जीवन प्रमाण पत्र बनवाने की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। 16 एवं 17 नवंबर को राज्य स्वास्थ्य योजना और चिकित्सा प्रतिपूर्ति से संबंधित जानकारी दी जाएगी, जबकि 18 एवं 19 नवंबर को पेंशनरों के लिए निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव से की भेंट

उन्होंने बताया कि पेंशनरों को साइबर अपराधों और ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाने के लिए 21 एवं 23 नवंबर को जागरूकता शिविर आयोजित किए जाएंगे। वहीं, 25 नवंबर को पेंशनरों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाएगा। इसके अतिरिक्त 26 एवं 27 नवंबर को आहरण-वितरण अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित कर पेंशन से संबंधित प्रकरणों पर विचार-विमर्श किया जाएगा और लंबित समस्याओं के निस्तारण की दिशा में कार्य किया जाएगा।

यह भी पढ़ें -  प्रधानमंत्री ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त

मुख्य कोषाधिकारी ने बताया कि पेंशनरों की शिकायतों के समाधान के लिए 28 एवं 30 नवंबर को विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने जनपद के सभी पेंशनरों से अभियान के तहत निर्धारित कार्यक्रमों में प्रतिभाग कर उपलब्ध सुविधाओं एवं सेवाओं का लाभ उठाने की अपील की।

Ad Ad
Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305