Connect with us

डिलीवरी बॉय की आड़ में स्मैक की सप्लाई, सेलाकुई पुलिस ने आरोपी को दबोचा

अपराध

डिलीवरी बॉय की आड़ में स्मैक की सप्लाई, सेलाकुई पुलिस ने आरोपी को दबोचा

देहरादून। नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सेलाकुई थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 22.81 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 6.50 लाख रुपये बताई गई है। आरोपी सामान डिलीवरी करने के बहाने नशे के आदी लोगों तक स्मैक पहुंचाने का काम कर रहा था।

पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर जिलेभर में मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल लोगों के खिलाफ लगातार चेकिंग और कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 2 अक्टूबर 2026 को सेलाकुई पुलिस ने तेलपुरा स्थित जंगलात चौकी के पास पार्क में आकस्मिक चेकिंग के दौरान कमल चौधरी उर्फ बॉबी को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके पास से 22.81 ग्राम स्मैक बरामद हुई।

पकड़े गए आरोपी की पहचान कमल चौधरी उर्फ बॉबी पुत्र कटार सिंह, निवासी कुआंखेड़ा, थाना लक्सर, हरिद्वार, हाल किरायेदार शमी चौधरी, राजावाला, सेलाकुई, देहरादून के रूप में हुई है। उसकी उम्र 30 वर्ष बताई गई है।

पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह डिलीवरी बॉय का काम करता है। आरोप है कि वह एक स्थानीय नशा तस्कर से स्मैक खरीदकर लाता था और सामान पहुंचाने की आड़ में इसे नशे के आदी लोगों को ऊंचे दामों पर बेचता था। पुलिस के मुताबिक पूछताछ के दौरान कुछ अन्य नशा तस्करों के संबंध में भी जानकारी मिली है, जिनके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना सेलाकुई में मुकदमा संख्या 147/2026 के तहत धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज किया है। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सुमेर सिंह, कांस्टेबल वीर सिंह और कांस्टेबल मधुसूदन शामिल रहे।

Ad Ad
Continue Reading

More in अपराध

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305