Connect with us

पीएम मोदी ने धामी सरकार के तीन साल पूरे होने पर दी बधाई

उत्तराखंड

पीएम मोदी ने धामी सरकार के तीन साल पूरे होने पर दी बधाई

ये तीन वर्ष उत्तराखंड के उत्थान में एक बड़ी उपलब्धि – पीएम मोदी

सीएम धामी ने कहा, धन्यवाद प्रधानमंत्री जी.!

देहरादून। बीते 23 मार्च को भाजपा की धामी सरकार ने तीन साल पूरे किए। इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने पत्र लिखकर प्रदेश सरकार को बधाई देते हुए सीएम धामी के कार्यों की सराहना की। लिखित बधाई संदेश में धामी सरकार के बुनियादी कार्यों को गिनाते हुए कहा कि यह दशक उत्तराखंड का होगा।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 6 से 11 अक्टूबर तक येलो अलर्ट जारी

बधाई संदेश के बाद सीएम धामी नव पीएम मोदी का आभार जताया।

सीएम धामी ने आभार जताया

पीएम की बधाई व मार्गदर्शन का सीएम धामी ने आभार जताते हुए कहा कि सेवा, सुशासन एवं विकास को समर्पित हमारी सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी द्वारा दी गई शुभकामनाओं हेतु समस्त प्रदेशवासियों की ओर से हार्दिक आभार !

यह भी पढ़ें -  सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन

सीएम धामी ने कहा कि आपके कुशल नेतृत्व, मार्गदर्शन और उत्तराखण्ड के प्रति विशेष लगाव के फलस्वरूप हमारा प्रदेश विकास के नए आयाम गढ़ रहा है। सशक्त व समृद्ध उत्तराखण्ड की परिकल्पना को साकार करते हुए हमने शिक्षा, रोज़गार, स्वास्थ्य, बुनियादी ढांचे, परिवहन एवं पर्यटन सहित सभी क्षेत्रों में राज्य को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए हैं।

यह भी पढ़ें -  एक-एक पात्र व्यक्ति तक पहुंचे सरकार की योजना, कोई भी पात्र बुजुर्ग न रहे सामाजिक सुरक्षा से वंचित- डीएम

हमारी सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मंत्र को आत्मसात करते हुए उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए संकल्पबद्ध है। आपके उत्साहवर्धक शब्द हमें जनसेवा हेतु अहर्निश समर्पण भाव से कार्य करने की प्रेरणा देते हैं।

Ad Ad
Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305