Connect with us

अवैध खनन पर त्रिवेंद्र के आरोपों का जवाब दें सीएम – कांग्रेस

उत्तराखंड

अवैध खनन पर त्रिवेंद्र के आरोपों का जवाब दें सीएम – कांग्रेस

खनन सचिव के जवाब से जनता संतुष्ट नहीं -प्रताप

देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और प्रवक्ता धीरेंद्र प्रताप ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पर पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के खनन के मामले पर लगाए गए आरोपों पर चुप्पी साधने का आरोप लगाया है ।

धीरेंद्र प्रताप ने कहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के आरोप गंभीर हैं और मुख्यमंत्री को उनके तह तक जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें -  राहुल गांधी की बयानबाजी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, फूंका पुतला

उन्होंने कहा कि जिस तरह से खनन सचिव ने जवाब दिए हैं । राज्य का कोई भी व्यक्ति उनके जवानों से संतुष्ट नहीं है और यह महज लीपा पोती दिखाई देती है । धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि सरकार को चाहिए कि वह खनन के मामले पर श्वेत पत्र लेकर सामने आए।

प्रताप ने त्रिवेंद्र रावत द्वारा खुद को शेर और अधिकारियों को कुत्ता बताए जाने की कड़ी आलोचना की और त्रिवेंद्र रावत से कहा कि वह अपने बयान को वापस ले ।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री धामी से विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने की भेंट

उन्होंने कहा अधिकारी हमारे राज्य की शान है। यह अलग बात है कि नेता भी कुछ भ्रष्ट है कुछ अधिकारी भी भ्रष्ट है। इसी तरह से किसी भी क्षेत्र में बहुत सारे लोग भ्रष्ट हैं। जिनका अपमान होना चाहिए और समाज से उनको किनारा किया जाना चाहिए और जो जेल जाने लायक है उन्हें जेल भी भेजा जाना चाहिए ।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से प्रदेश प्रधान संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने की शिष्टाचार भेंट

धीरेंद्र प्रताप ने राज्य में खनन के बढ़ते दुरुपयोग पर चिंता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मांग की है कि वह इस पर तत्काल रोक लगाए।

Ad Ad
Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305