Connect with us

स्पोर्ट्स कल्चर अपनाने से दूर होगी कुरीतियां- रेखा आर्या

उत्तराखंड

स्पोर्ट्स कल्चर अपनाने से दूर होगी कुरीतियां- रेखा आर्या

ऑल इंडिया शहीद लेफ्टिनेंट गौतम टूर्नामेंट के विजेताओं को बांटे पदक

देहरादून। खेल मंत्री रेखा आर्या ने देहरादून के गोरखा मिलिट्री इंटर कॉलेज में आयोजित ऑल इंडिया शहीद लेफ्टिनेंट गौतम टूर्नामेंट 2025 के पदक विजेताओं को पदक वितरित किए।

इस अवसर पर खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि सभी अभिभावकों को अपने बच्चों का रुझान खेलों की तरफ मोड़ना होगा। इससे न सिर्फ युवा खिलाड़ी के तौर पर अच्छा करियर बना सकेंगे, साथ ही नशे जैसी कुरीतियों और अनियमित खान-पान से पैदा होने वाली बीमारियों से निजात भी मिलेगी।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि

खेल मंत्री ने कहा कि जब युवा खेल में आगे बढ़ेंगे तो उनका फिटनेस लेवल अपने आप बेहतर हो जाएगा। खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि 38वें राष्ट्रीय खेलों में जिन खिलाड़ियों ने उत्तराखंड को पदक दिलाए हैं उनकी सरकारी नौकरी के लिए विज्ञप्ति जल्द जारी की जाएगी, इसकी प्रक्रिया चल रही है। खेल मंत्री ने कहा कि डेढ़ दशक से लगातार आयोजित हो रहा है यह राष्ट्रीय स्तर का टूर्नामेंट निश्चित रूप से प्रदेश के खिलाड़ियों को बॉक्सिंग में आगे बढाने का काम कर रहा है। खेल मंत्री ने पदक विजेताओं को पदक वितरित किए।

यह भी पढ़ें -  हरियाणा के युवाओं ने मुख्यमंत्री धामी से साझा किए उत्तराखण्ड भ्रमण के अनुभव

इस अवसर पर मेयर सौरभ थपलियाल, ब्रिगेडियर पीएस गुरुंग, डॉक्टर धर्मेंद्र भट्ट, कर्नल डीके प्रधान,मीनाक्षी त्यागी पदम सिंह थापा, दुर्गा थापा, प्रभा शाह आदि मौजूद रहे।

Ad Ad
Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305