Connect with us

विधानसभा से हटाए कर्मियों की HC के ऑर्डर के बाद भी नहीं होगी बहाली! अध्यक्ष खंडूड़ी ने कहीं ये बातें

उत्तराखंड

विधानसभा से हटाए कर्मियों की HC के ऑर्डर के बाद भी नहीं होगी बहाली! अध्यक्ष खंडूड़ी ने कहीं ये बातें

उत्तराखंड विधानसभा के हटाए गए कर्मचारियों की बहाली नैनीताल हाईकोर्ट के ऑर्डर के बाद भी नहीं हो पाई है। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने कहा कि इन कर्मचारियों को लेकर विधिक राय ली जा रही है।

विधानसभा के हटाए गए कर्मचारियों की बहाली नैनीताल हाईकोर्ट के ऑर्डर के बाद भी नहीं हो पाई है। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने कहा कि इन कर्मचारियों को लेकर विधिक राय ली जा रही है और उसके बाद ही इनके संदर्भ में निर्णय लिया जाएगा। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने 2016 के बाद विधानसभा में हुई भर्तियों को निरस्त करते हुए 250 कर्मचारियों को हटा दिया था।

यह भी पढ़ें -  थानो भोगपुर में आयोजित हुआ आयुष्मान शिविर

कर्मचारी इस फैसले के खिलाफ कोर्ट गए तो नैनीताल हाईकोर्ट ने 15 अक्तूबर को स्पीकर के फैसले पर स्टे दे दिया। कर्मचारी वापस ज्वाइनिंग के लिए आए तो विधानसभा सचिवालय ने कर्मचारियों को रिसीविंग तो दी लेकिन उन्हें अग्रिम निर्देशों तक कार्यालय न आने को कह दिया।

हाईकोर्ट का आदेश आए एक महीना होने को है लेकिन अभी तक विधानसभा की ओर से कर्मचारियों को कोई सूचना नहीं दी गई है। न ही इन कर्मचारियों को अक्तूबर का वेतन दिया गया है। ऐसे में कर्मचारी परेशान हो गए हैं। उन्होंने इसे कोर्ट के आदेशों की अवहेलना बताया।इधर विस अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने कहा कि 2016 के बाद के कर्मचारियों की अभी बहाली नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि इन कर्मचारियों के संदर्भ में न्याय विभाग और वकीलों से सलाह ली जा रही है। उसके बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305