Connect with us

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भ्रामक जानकारी फैलाने वालों पर शिकंजा कसेगा एमडीडीए

उत्तराखंड

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भ्रामक जानकारी फैलाने वालों पर शिकंजा कसेगा एमडीडीए

-प्राधिकरण उपाध्यक्ष ने बैठक लेकर छह सदस्यीय टीम का किया गठन

-सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर भ्रामक जानकारी देने वालों को ट्रैक करेगी यह टीम

-अपने फेसबुक से लेकर दूसरे सोशल मीडिया पेज पर भी रोजाना की जानकारी की जाएगी अपलोड

देहरादून। सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म्स यथा फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स, यूट्यूब आदि पर प्लाटिंग, ले-आउट पास कराने, फ्लैट बिक्री को लेकर तमाम तरह की भ्रामक जानकारियां फैलाने वालों पर मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण ने शिकंजा कसने की तैयारी कर ली है। इस मामले में प्राधिकरण उपाध्यक्ष ने महत्वपूर्ण बैठक लेकर एक छह सदस्यीय टीम गठित कर दी है जो इस तरह के लोगों को न केवल ट्रैक करेगी बल्कि प्राधिकरण के अधिकृत विभिन्न पेजेज से सही जानकारी जनता तक पहुँचाने का कार्य करेगी।

यह भी पढ़ें -  कैंचीधाम के पास खाई में गिरा दूध से भरा पिकअप वाहन, तीन लोग घायल

दरअसल, सोशल मीडिया के इस युग में बड़ी संख्या में लोग फेसबुक, इंस्टा जैसे तमाम माध्यमों पर उपस्थित हैं। इसी का फायदा कुछ गलत तरह के लोग हर वक्त उठाने की जुगत में रहते हैं। इनके द्वारा तमाम तरह के लुभावने विज्ञापन या जानकारियां सोशल मीडिया पर दी जाती है जिससे कई बार आकर्षित होकर लोग ठगी आदि घटनाओं का शिकार हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें -  जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी

अब इसी समस्या को दृष्टिगत रखते हुए प्राधिकरण ने ऐसे लोगों पर शिकंजा कसने की तैयारी कर ली है। प्राधिकरण उपाध्यक्ष वंशीधर तिवारी ने बताया कि सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी देने वालों पर नकेल कसने के लिए प्राधिकरण की एक छह सदस्य टीम बनाई गई है जिसमें सहायक अभियंता सुधीर कुमार गुप्ता, अनुसचिव एकता अरोड़ा, अवर अभियंता प्रवेश नौटियाल व नैंसी शर्मा के अलावा सहायक लिपिक कलम सिंह बिष्ट एवं प्रोग्रामर नीरज सेमवाल को शामिल किया गया है। तिवारी ने बताया कि उक्त टीम के द्वारा विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भ्रामक जानकारी देने वालों को ट्रैक करना होगा और इसकी साप्ताहिक रिपोर्ट उन्हें उपलब्ध करानी होगी। साथ ही टीम को यह भी दायित्व दिया गया है कि प्राधिकरण द्वारा जो भी ध्वस्तीकरण, सीलिंग आदि की कार्यवाही की जाती है उसकी जानकारी भी प्राधिकरण की वेबसाइट व विभिन्न पेजेज पर नियमित रूप से पोस्ट करनी होंगी।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305