Connect with us

अच्छी खबर: उत्तराखंड में 300 होमगार्ड की होगी भर्ती, जल्द ही इसे मंजूरी मिलने की उम्मीद

उत्तराखंड

अच्छी खबर: उत्तराखंड में 300 होमगार्ड की होगी भर्ती, जल्द ही इसे मंजूरी मिलने की उम्मीद

प्रदेश में अब महिला होमगार्ड के बाद पुरुष होमगार्ड की भर्ती की भी तैयारी चल रही है। इस कड़ी में अब 300 पुरुष होमगार्ड को भर्ती करने का प्रस्ताव है। इस पर शासन में मंथन चल रहा है। जल्द ही इसे मंजूरी मिलने की उम्मीद है। प्रदेश में होमगार्ड का मुख्य कार्य पुलिस के सहायक के रूप में कार्य करना है।

प्रदेश में अब महिला होमगार्ड के बाद पुरुष होमगार्ड की भर्ती की भी तैयारी चल रही है। इस कड़ी में अब 300 पुरुष होमगार्ड को भर्ती करने का प्रस्ताव है। इस पर शासन में मंथन चल रहा है। जल्द ही इसे मंजूरी मिलने की उम्मीद है। प्रदेश में होमगार्ड का मुख्य कार्य पुलिस के सहायक के रूप में कार्य करना है। इसके तहत उन्हें सार्वजनिक व्यवस्था, आंतरिक सुरक्षा बनाने, आपातकाल के समय व आवश्यक सेवाओं की व्यवस्था में सहयोग करना है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग में चली तबादला एक्सप्रेस, 21 अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर

राज्य में होमगार्ड इस समय विभिन्न विभागों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इनमें सचिवालय व पुलिस प्रमुख रूप से शामिल हैं। इसके अलावा अन्य विभागों में इन्हें सुरक्षा व चतुर्थ श्रेणी के पदों के सापेक्ष रखा गया है। विभिन्न मेलों, त्योहारों, यातायात, शांति व्यवस्था, यात्रा सीजन, बोर्ड परीक्षाओं व चुनाव के दौरान भी यह अपना योगदान देते हैं।

यह भी पढ़ें -  सीएम धामी ने आपदा परिचालन केंद्र का किया औचक निरीक्षण, 24 घंटे अलर्ट रहने के दिये निर्देश

प्रदेश में अभी होमगार्ड के 6411 पद स्वीकृत हैं। इनमें सापेक्ष 5600 से अधिक होमगार्ड तैनात हैं। प्रदेश सरकार ने कुछ समय पहले ही 300 महिला होमगार्ड की भर्ती परीक्षा शुरू की है। इस प्रकार अभी भी इनके 500 से अधिक पद खाली चल रहे हैं। जिलों से लगातार होमगार्ड की मांग शासन से की जा रही है। इसे देखते हुए अब इन पदों को भरने की कवायद चल रही है।300 पदों को भरा जाएगा। इसके तहत पहले चरण में 300 पदों को भरा जा सकता है। इसके लिए शासन स्तर पर कवायद चल रही है। यह देखा जा रहा है कि जिलों में स्वीकृत पदों के सापेक्ष अभी कितने होमगार्ड कार्य कर रहे हैं और इनकी जरूरत कहां-कहां पर है। इसके बाद इन पदों को स्वीकृति दी जाएगी।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

Like Our Facebook Page

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305