Connect with us

Big news :-पर्यटन मंत्री महाराज ने किया हाईकोर्ट के फैसले का स्वागत

उत्तराखंड

Big news :-पर्यटन मंत्री महाराज ने किया हाईकोर्ट के फैसले का स्वागत

 

देहरादून। चारधाम यात्रा पर आने वाले यात्रियों की तय सीमित संख्या को समाप्त करने के नैनीताल हाईकोर्ट के फैसले का पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री श्री सतपाल महाराज ने स्वागत किया है।

प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री  सतपाल महाराज ने नैनीताल हाईकोर्ट द्वारा चारधाम यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों की सीमित संख्या की बाध्यता को समाप्त करने के फैसले का स्वागत किया है। श्री सतपाल महाराज ने कहा कि न्यायालय के इस फैसले से निश्चित रूप से प्रदेश में पर्यटन एवं तीर्थाटन को एक नई ऊर्जा मिलेगी। कोर्ट में जोरदार ढंग से सरकार का पक्ष रखने के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी का भी आभार व्यक्त किया है।

यह भी पढ़ें -  एक-एक पात्र व्यक्ति तक पहुंचे सरकार की योजना, कोई भी पात्र बुजुर्ग न रहे सामाजिक सुरक्षा से वंचित- डीएम

उन्होने कहा कि उच्च न्यायालय के इस निर्णय से वैश्विक महामारी कोरोना से प्रभावित अनेकों होटल व्यवसायियों, ट्रैवल्स व्यवसायियों एवं स्थानीय लोगों को एक बड़ी राहत मिली है।

महाराज ने कहा कि चारधाम यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या की बाध्यता समाप्त होने के बाद अब सभी तीर्थयात्री कोविड नियमों का पालन करते हुए चारधाम की यात्रा आसानी से कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें -  सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से पूर्व सैनिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं पूर्व सैनिकों ने की भेंट

महाराज ने कहा कि उत्तराखंड चारधाम यात्रा पर आ रहे यात्रियों के लिए सीमित संख्या की बाध्यता तय की गई थी जिसके चलते यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था ऐसे में हमने नैनीताल हाईकोर्ट में याचिका दायर कर तय सीमित संख्या को बढ़ाने की मांग की थी। हाईकोर्ट ने मामले का संज्ञान लेते हुए सभी के हित में बहुत ही अच्छा फैसला दिया। मैं न्यायालय के इस फैसले का स्वागत करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी को इसके लिए धन्यवाद देता हूं।

यह भी पढ़ें -  कैंचीधाम के पास खाई में गिरा दूध से भरा पिकअप वाहन, तीन लोग घायल

 

Ad Ad
Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305