Connect with us

विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ ने पहले दो दिनों में ही बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, कमाए इतने करोड़  

मनोरंजन

विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ ने पहले दो दिनों में ही बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, कमाए इतने करोड़  

विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ ने पहले दो दिनों में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया है। लक्ष्मन उतेकर की फिल्म ने भारत में अब तक 72.45 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। उम्मीद है कि फिल्म इस हफ्ते के आखिर तक 100 करोड़ से ज्यादा रुपये की कमाई कर लेगी। फिल्म के टिकट की खूब मांग है। ऐसे में प्रदर्शकों ने फैसला किया है कि वह महाराष्ट्र में फिल्म के देर रात और सुबह के शो चलाएंगे।

मुंबई पुणे में शुरू किए गए लेट नाईट और सुबह के शो
‘छावा’ फिल्म मराठा शासक छत्रपति शिवाजी महाराज के बेटे छत्रपति शंभाजी महाराज के जीवन पर आधारित फिल्म है। फिल्म में मुगल शाशक औरंगजेब से शंभाजी की जंग दिखाई गई है। ऐतिहासिक संदर्भ और शंभाजी की लोकप्रियता की वजह से फिल्म अच्छी चल रही है। इसलिए सिनेमाघरों ने रविवार से मुंबई और पुणे में देर रात के शो शुरू किए हैं। यह शो इसलिए जोड़े गए हैं, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग फिल्म को देख सकें। छोटे शहरों में कई सिनेमाघरों ने सुबह के शो शुरू कर दिए हैं।

यह भी पढ़ें -  प्यार, जुदाई और एक्शन का तड़का, रिलीज हुआ गुरमीत चौधरी की फिल्म ‘तुम मेरे हो’ का ट्रेलर

दक्षिण भारत में भी जमकर हो रही बुकिंग
खबर है कि मुंबई के कई सिनेमाघरों में रात 12:45, एक बजे, 1:15 बजे और 1:30 बजे के शो शुरू किए जा सकते हैं। वहीं अगर पुणे की बात करें तो यहां 95 फीसद शो बुक हैं, ऐसे में कई सिनेमाघरों ने सुबह 6 बजे के शो शुरू करने का फैसला किया है। उत्तर भारत के साथ दक्षिण भारत में फिल्म को काफी पसंद किया जा रहा है। शनिवार की रात चेन्नई में 81 प्रतिशत, तो हैदराबाद में 88 फीसद शो बुक रहे।

यह भी पढ़ें -  फिर दिखा रजनीकांत का जलवा, 'जेलर 2' का धमाकेदार ट्रेलर हुआ रिलीज

आलोचकों की फिल्म पर राय
आपको बता दें कि फिल्म ‘छावा’ में विक्की कौशल ने छत्रपति शंभाजी महाराज का किरदार निभाया है। अक्षय खन्ना ने औरंगजेब का किरदार अदा किया है। फिल्म में रश्मिका मंदाना और दिव्या दत्ता हैं। आलोचक फिल्म पर मिलीजुली प्रतिक्रिया दे रहे हैं, वो फिल्म प्रदर्शन के लिए तारीफ कर रहे हैं, तो वहीं इसकी गति को लेकर आलोचना कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें -  ‘रामायण पार्ट 1’ की रिलीज डेट का हुआ ऐलान, दशहरे से शुरू होगी एडवांस बुकिंग

(साभार)

Ad Ad
Continue Reading

More in मनोरंजन

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305