Connect with us

उत्तराखंड: इस कॉलेज की छात्रसंघ अध्यक्ष बिल्डिंग पर चढ़ीं, बोलीं- नहीं मानी मांग तो कर लूंगी खुदकुशी

उत्तराखंड

उत्तराखंड: इस कॉलेज की छात्रसंघ अध्यक्ष बिल्डिंग पर चढ़ीं, बोलीं- नहीं मानी मांग तो कर लूंगी खुदकुशी

कुमाऊँ के सबसे बड़े हल्द्वानी एमबीपीजी कॉलेज में उस वक्त हड़कंप मच गया। जब छात्रसंघ अध्यक्ष रश्मि लंमगड़िया सहित छात्रसंघ के पदाधिकारी कॉलेज सभागार की छत पर चढ़ गए और छत से कूदने की धमकी देने लगे। आनन-फानन में सिटी मजिस्ट्रेट, एसपी सिटी सहित पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। किसी भी अप्रिय घटना के मद्देनजर फायर बिग्रेड सहित तमाम फोर्स मौके पर बुलाया गया, इस दौरान छत पर चढ़ी छात्रसंघ अध्यक्ष रश्मि लमगड़िया बार-बार कूदने की धमकी दे रही है।

यह भी पढ़ें -  सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से पूर्व सैनिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं पूर्व सैनिकों ने की भेंट

उनका आरोप है की एबीवीपी का जिला सम्मेलन कराकर कॉलेज को राजनीति का अखाड़ा बनाया जा रहा है। छात्रसंघ अध्यक्ष रश्मि लमगढ़िया ने कॉलेज प्रशासन से एबीवीपी के जिला सम्मेलन की परमिशन रद्द करने की मांग करी है। उनका कहना है कि जब छात्रसंघ के पदाधिकारियों को विश्वास में लिए बिना ही कॉलेज प्रशासन को फैसला लेना है तो फिर चुनाव क्यों कराएं लिहाजा यह हाई वोल्टेज ड्रामा 6 घंटे बाद भी नहीं थमा है।

यह भी पढ़ें -  एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाले बॉक्सर कपिल पोखरिया ने मुख्यमंत्री धामी से की भेंट

अभी भी कॉलेज में एबीवीपी के सम्मेलन की परमिशन रद्द करने की मांग को लेकर छात्रसंघ अध्यक्ष रश्मि सहित अन्य पदाधिकारी कॉलेज की छत पर चढ़े हुए हैं, प्रशासन की लाख नीचे उतरने की गुहार लगाने के बाद भी देर शाम तक यही हालात बने हुए थे वही सिटी मजिस्ट्रेट रिचा सिंह ने बताया कि छात्रसंघ पदाधिकारियों को मनाकर नीचे उतारने का प्रयास किया जा रहा है उनसे लगातार वार्ता की जा रही है।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305