Connect with us

उत्तराखंड: सिलेंडर ब्लास्ट से गूंजा ऋषिकेश, गैस गोदाम में लगी भयानक आग

उत्तराखंड

उत्तराखंड: सिलेंडर ब्लास्ट से गूंजा ऋषिकेश, गैस गोदाम में लगी भयानक आग

हरिद्वार देहरादून मार्ग स्थित नेपाली फार्म के पास खैरी कला में बने पीएनजी के केंद्रीय भंडारण गृह में अचानक आग लग गई. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया. आग की ऊंची लपटों को देख आस पास अफरा तफरी मच गई. लोगों ने तत्काल इसकी सूचना रायवाला पुलिस को दी. जिसके बाद पुलिस ने फायर की टीम को मौके पर बुलाया. लगभग 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बावजूद भी आग काबू नहीं पाया जा सका था. फिलहाल स्थिति काबू में है.

यह भी पढ़ें -  प्रधानमंत्री के संकल्प को धरातल पर उतार रहा ‘आंगन का मिलन’ अभियान- रेखा आर्या

स्थानीय लोगों ने बताया कि आग लगने की सूचना रायवाला पुलिस को रात करीब 11:15 दी गई. इसी सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची. फिर पुलिस ने फायर विभाग को आग लगने की यह सूचना भेजी. सूचना मिलने के एक घंटे बाद तक भी फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर नहीं पहुंची थी. इस कारण आग और भी ज्यादा फैल गई.

यह भी पढ़ें -  नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक

मुख्य अग्निशमन अधिकारी राजेंद्र खाती ने बताया कि देहरादून से दो पानी की गाड़ियां और एक ज्वलनशील गैस और तेल की आग बुझाने के वाहन लिए भेजे गए थे. आग पर लगभग नियंत्रण पा लिया गया है. मौके पर दो गाड़ियां हरिद्वार, दो ऋषिकेश और एक रानीपोखरी से भेजी गई थी. खाती ने बताया है कि संभवतः वहां पर एक पाइप में आग लगी जिसके बाद आग फैल गई थी.

Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305