Connect with us

उत्तराखंड: ममरे भाई के इंतकाल पर बिहार जा रहा था परिवार, सड़क दुर्घटना में कार सवार पांचों लोगों की मौके पर मौत

उत्तराखंड

उत्तराखंड: ममरे भाई के इंतकाल पर बिहार जा रहा था परिवार, सड़क दुर्घटना में कार सवार पांचों लोगों की मौके पर मौत

हल्द्वानी: बनभूलपुरा के तीन लोगों की सड़क हादसे में हुई मौत से स्वजनों में कोहराम मचा है। मृतक साहिल युवा व्यापारी था और दिल्ली से मां और अन्य रिश्तेदारों के साथ दिल्ली से बिहार जा रहा था। यूपी में सुल्तानपुर के पास सड़क दुर्घटना में कार सवार पांचों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतकों में युवा व्यापारी साहिल खान (19), उसकी मां शाईना (37), मामी रुखसार (31) और नानी जमीला के साथ-साथ कार चालक शाहरूख (28) शामिल हैं। सुल्तानपुर में शवों का पोस्टमार्ट कराकर उनके मूल निवास स्थानों पर भेजे जाएंगे।

यह भी पढ़ें -  मसूरी में अवैध होटल निर्माण पर एमडीडीए का शिकंजा, होटल के 12 कमरे और बेसमेंट सील

बनभूलपुरा के वार्ड-59 स्थित अंसारी कॉलोनी निवासी साहिल खान अपने ममरे भाई की मौत पर ​बिहार के सासाराम जा रहे थे। शनिवार की सुबह नौ बजे की ट्रेन से साहिल मां शाईना को लेकर हल्द्वानी से दिल्ली के लिए रवाना हुआ था। दिल्ली पहुंचकर साहिल के पिता गुड्डू ने बिहार तक के लिए एक टैक्सी बुक की जिसे बनभूलपुरा के गली नंबर एक निवासी शाहरुख चला रहा थादिल्ली से कार में साहिल की मामी रुखसार और नानी जमीला भी सवार थीं।

यह भी पढ़ें -  दिव्यांगजनों को मतदान के प्रति किया जागरूक, शत-प्रतिशत मतदान का आह्वान

लखनऊ के सुल्तानपुर क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से होते हुए बिहार जा रही कार अखंडनगर थाना क्षेत्र के भेलारा गांव के पास अनियंत्रित होकर डंपर में पीछे से घुस गई। हादसे में मौके पर ही कार सवार पांचों लोगों की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस व प्रशासन की टीम ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इधर, बनभूलपुरा के रजा मस्जिद इलाके में कोहराम मचा हुआ है।

फोन पर हुई बातचीत में मृतकों के स्वजनों ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद मृतक साहिल और उनकी मां शाईना का जनाजा पैतृक गांव मिर्जापुर ले जाया जाएगा और वहीं उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।मृतक साहिल के पड़ोसियों ने बताया कि साहिल के पिता गुड्डू ठेकेदारी का काम करते हैं। मूलरूप से यह परिवार यूपी के वाराणसी के मिर्जापुर के रहने वाले हैं। करीब ग्यारह वर्षों से उनका परिवार बनभूलपुरा के जवाहर नगर स्थित वारसी कॉलोनी के आरा मशीन वाली गली में रहता था। छह महीने पहले ही वार्ड 59 स्थित अंसारी कॉलोनी में घर खरीदकर परिवार रहा था।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305