Connect with us

UKSSSC ने वन दरोगा भर्ती परीक्षा के प्रवेश पत्र किए जारी, अभ्यर्थी यहां से कर सकते हैं डाउनलोड

उत्तराखंड

UKSSSC ने वन दरोगा भर्ती परीक्षा के प्रवेश पत्र किए जारी, अभ्यर्थी यहां से कर सकते हैं डाउनलोड

आयोग के सचिव सुरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि वन दरोगा भर्ती परीक्षा दिनांक 11 जून, 2023 को प्रातः 11:00 बजे से 01:00 बजे राज्य के 08 जनपदों में आयोजित होगी। अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र निर्गत किये जा चुके हैं। सभी अभ्यर्थी अपने परीक्षा केन्द्र की स्पष्ट जानकारी हेतु प्रवेश पत्र की प्रति डाउनलोड कर लें। अभ्यर्थी अपने से संबंधित आवश्यक जानकारी व निर्देशों को आयोग की वेबसाइट पर प्रकाशित अधिसूचना व प्रवेश पत्र से प्राप्त कर सकते है। सभी अभ्यर्थी प्रातः 09:30 बजे से परीक्षा केन्द्र पर प्रवेश पत्र, स्वयं की फोटोयुक्त पहचान पत्र व काला बॉल प्वाइंट पेन के साथ अवश्य उपस्थित हो जायें।

यह भी पढ़ें -  जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी- मुख्यमंत्री

रक्षक (सचिवालय सुरक्षा संवर्ग) में औपबंधिक चयनित अभ्यर्थियों की शारीरिक माप-जोख परीक्षा दिनांक 13 जून, 2023 को प्रातः 09:30 बजे से आयोग कार्यालय में आयोजित होनी है। उक्त तिथि को ही शारीरिक मापजोख में सफल अभ्यर्थियों का अभिलेख सत्यापन भी किया जायेगा। अभ्यर्थियों हेतु आवश्यक दिशा निर्देश आयोग की वेबसाइट पर प्रकाशित किये गये हैं। जो अभ्यर्थी किसी कारण उक्त तिथि को उपस्थित नहीं हो पाते हैं उन्हें दिनांक 14 जून, 2023 को समुचित साक्ष्य प्रस्तुत करने पर ही शारीरिक माप-जोख में प्रतिभाग करने का अंतिम अवसर दिया जायेगा। उक्त तिथि के उपरांत छूटे अभ्यर्थियों को शारीरिक माप-जोख हेतु कोई अवसर नहीं दिया जायेगा।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री ने बाल वैज्ञानिकों से किया संवाद, उनकी जिज्ञासाओं के दिए उत्तर

पदनाम- मुख्य आरक्षी (पुलिस दूरसंचार विभाग) की शारीरिक माप-जोख परीक्षण में अनुपस्थित अभ्यर्थियों को अवसर दिये जाने के संबंध में

पदनाम-मुख्य आरक्षी (पुलिस दूरसंचार विभाग) में औपबंधिक चयनित अभ्यर्थियों की शारीरिक माप-जोख पूर्व में दिनांक 22 मई से 27 मई, 2023 तक की गयी थी। वर्तमान में कतिपय अभ्यर्थियों द्वारा पृथक-पृथक कारणों से उपस्थित न हो पाने के कारण पुनः अवसर प्रदान किये जाने हेतु अनुरोध किया गया है। अभ्यर्थियों द्वारा किये गये अनुरोध के क्रम में आयोग द्वारा दिनांक 13 जून, 2023 को आई०आर०बी० द्वितीय झाझरा, देहरादून में ऐसे अभ्यर्थियों को समुचित साक्ष्य प्रस्तुत करने पर ही शारीरिक माप-जोख में प्रतिभाग करने का अवसर दिया जायेगा। सभी छूटे अभ्यर्थियों का प्रातः 09:00 बजे निर्धारित स्थल आई०आर०बी० द्वितीय झाझरा, देहरादून में उपस्थित होना अनिवार्य है।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305