Connect with us

मसूरी रोड पर दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत

उत्तराखंड

मसूरी रोड पर दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत

SDRF ने खाई से निकाले शव

देहरादून। मसूरी रोड के झड़ीपानी क्षेत्र में बुधवार को एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि एक कार अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF), फायर सर्विस और अन्य बचाव एजेंसियों की टीमें मौके पर पहुंचीं और संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया।

यह भी पढ़ें -  खाद्य सुरक्षा मानकों पर सख्ती, होटल संचालकों को किया जागरूक

SDRF की सहस्त्रधारा पोस्ट से अपर उपनिरीक्षक मनोज जोशी के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम घटनास्थल पर पहुंची। खाई की गहराई और दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र के कारण बचाव अभियान काफी चुनौतीपूर्ण रहा। इसके बावजूद बचाव दलों ने समन्वित प्रयास करते हुए खाई में उतरकर राहत कार्य संचालित किया।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कार में सवार चारों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। इसके बाद SDRF, पुलिस और फायर सर्विस की टीमों ने संयुक्त अभियान चलाकर सभी शवों को खाई से बाहर निकालकर मुख्य सड़क तक पहुंचाया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -  कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने नवनियुक्त दायित्वधारियों को किया सम्मानित 

मृतकों की पहचान सत्यप्रकाश निवासी सोनीपत (हरियाणा), मानित (19 वर्ष) निवासी गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश), सविता (48 वर्ष) पत्नी धर्मवीर निवासी गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) तथा संगीता (46 वर्ष) पत्नी टीटू निवासी करोलबाग (दिल्ली) के रूप में हुई है।

फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर वाहन के अनियंत्रित होकर खाई में गिरने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस पूरे मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305