Connect with us

Big news :-पर्यटन मंत्री ने कोर्ट के निर्णय का किया स्वागत , यात्रा व्यवसाय से जुड़े हजारों लोगों को बड़ी राहत: महाराज

उत्तराखंड

Big news :-पर्यटन मंत्री ने कोर्ट के निर्णय का किया स्वागत , यात्रा व्यवसाय से जुड़े हजारों लोगों को बड़ी राहत: महाराज

देहरादून। चारधाम यात्रा पर लगी रोक हटने पर प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री  सतपाल महाराज ने उत्तराखंड हाई कोर्ट के इस निर्णय का स्वागत करते हुए यात्रा व्यवसाय से जुड़े हजारों लोगों को बड़ी राहत मिलने की बात कही है।

प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री श्री सतपाल महाराज ने चारधाम यात्रा पर लगी रोक के हटने पर कोर्ट के निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि इस फैसले से एक बड़ी राहत मिली है। पर्यटन मंत्री ने कहा कि चारधाम यात्रा पर लगी रोक हटने से हजारों यात्रा व्यवसायियों, पंडा-पुरोहितों सहित उत्तरकाशी चमोली व रुद्रप्रयाग जिले के निवासियों की आजीविका पटरी पर लौटने की उम्मीद भी जगी है।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री ने बाल वैज्ञानिकों से किया संवाद, उनकी जिज्ञासाओं के दिए उत्तर

उन्होंने कहा कि न्यायालय का जो भी निर्देश होगा उसका पूरी तरह से पालन किया जाएगा। कोविड को देखते हुए यात्रा के दौरान सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाएगा।

श्री महाराज ने कहा कि पर्यटन विभाग की ओर से यात्रा की सभी तैयारियां पहले ही पूरी की जा चुकी हैं। भारी बरसात के कारण सड़कों की मरम्मत का कार्य रुका हुआ था। यात्रा को देखते हुए सभी सड़कों को अति शीघ्र ठीक करवा दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें -  92 शिकायतें, कई परिवारों का दर्द, समाधान दिवस में डीएम ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

पर्यटन मंत्री  महाराज ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि यात्रा अच्छी चलेगी। उन्होंने यह भी कहा कि हमने शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा देने का अभियान शुरू किया है। इसके लिए हम अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करेंगे, जिससे कोविड काल में लोगों को जो आर्थिक हानि हुई है उसकी भरपाई हो सके।

महाराज ने कहा कि यात्रा के दौरान एसओपी का कड़ाई से पालन किया जाएगा। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग एवं मास्क का ध्यान रखा जाएगा।

यह भी पढ़ें -  जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी- मुख्यमंत्री

यात्रा शुरू करने से उत्साहित ट्रैवल व्यवसायियों, पंडा पुरोहित एवं डिमरी समाज ने पर्यटन मंत्री  सतपाल महाराज को शुभकामनाएं भी प्रेषित की हैं।

Ad Ad
Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305