Connect with us

देहरादून में रेस्टोरेंट में लगी आग से तीन अन्य दुकानें जलकर खाक

उत्तराखंड

देहरादून में रेस्टोरेंट में लगी आग से तीन अन्य दुकानें जलकर खाक

थाना डालनवाला क्षेत्र के अंर्तगत आज दिलाराम बाजार के पास बनी मार्केट में एकाएक चार दुकानों में भीषण आग लग गई. आग लगने से आसपास अफरा तफरी का माहौल हो गया. स्थानीय लोगों द्वारा फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई. सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने मौके पर पहुंच कर काफी घंटों बाद आग पर काबू पाया. दुकान में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है. पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी है. पुलिस आग लगने के कारण का पता करने में जुट गई और घटना के संबध में अग्रिम कार्रवाई जारी है.

यह भी पढ़ें -  प्रदेश में खुलेंगे 3 नए जिला सहकारी बैंक- डॉ. धन सिंह रावत

आज दिलाराम बाजार में बनी मार्किट में लेमन चिली रेस्टोरेंट में अचानक आग लग गई. रेस्टोरेंट में आग लगने से पास की तीन दुकानें भी आग की लपेट में आ गईं. धीरे-धीरे आग चारों दुकानों में फैलती चली गई. आसपास अफरा तफरी का माहोल हो गया. स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस और फायर बिग्रेड को सूचना दी गई. सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड की गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. आग लगने के कारण रेस्टोरेंट का सभी सामान जल कर राख हो गया और बाकी तीन दुकानों में भी आग लगने से काफी नुकसान हुआ है.

Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305