Connect with us

नैनीताल कोर्ट में तीन नए जजों ने ली शपथ; मुख्य न्यायाधीश ने दिलाई शपथ

उत्तराखंड

नैनीताल कोर्ट में तीन नए जजों ने ली शपथ; मुख्य न्यायाधीश ने दिलाई शपथ

नैनीताल। मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति विपिन सांघी ने नवनियुक्त न्यायाधीश राकेश थपलियाल, न्यायाधीश पंकज पुरोहित एव न्यायाधीश विवेक भारती शर्मा को पद एवं गोपनीयता की शपथ दि लाई। शुक्रवार को हाईकोर्ट नैनीताल के सभागार में शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति विपिन सांघी ने नवनियुक्त न्यायाधीश राकेश थपलियाल, न्यायधीश पंकज पुरोहित एव न्यायाधीश विवेक भारती शर्मा को राष्ट्रपति की नियुक्ति, केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय के नोटिफिकेशन राज्यपाल की सहमति पर नवनियुक्त तीनों न्यायधीशों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

यह भी पढ़ें -  जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी- मुख्यमंत्री

शपथ ग्रहण समारोह मे रजिस्ट्रार जनरल अनुज कुमार संगल की ओर से महामहिम राष्ट्रपति की ओर से जारी नियुक्ति पत्र, केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय के नोटिफिकेशन, महामहिम राज्यपाल गुरमीत सिंह की ओर मुख्य न्यायाधीश को शपथ के लिए अधिकृत करने से संबंधित पत्र का वाचन किया। इसके उपरांत शपथ दिलाई गई। रजिस्ट्रार जर्नल के न्यायाधीश के रूप में एलोवेट होने के बाद मुख्य न्यायाधीश ने रजिस्ट्रार विजिलेंस अनुज कुमार सिंघल को रजिस्ट्रार जर्नल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। न्यायालय में कुल 11 जजों की स्ट्रेंथ है, जिसमें से न्यायालय में वर्तमान में केवल पांच न्यायाधीश ही उपलब्ध थे, तीन नए न्यायाधीशों के आने के बाद यह संख्या आठ तक पहुंच गई है।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305