Connect with us

ये लापरवाही कहीं उत्तराखंड को पड़ ना जाए भारी! इतने लाख लोगों ने नहीं ली अभी तक बूस्टर डोज

उत्तराखंड

ये लापरवाही कहीं उत्तराखंड को पड़ ना जाए भारी! इतने लाख लोगों ने नहीं ली अभी तक बूस्टर डोज

कोरोना संक्रमण की चौथी लहर की आहट को देखते हुए सरकार सतर्क हो गई है। साथ ही संक्रमण से बचाव के लिए लोगों को कोविड वैक्सीन की बूस्टर डोज लगवाने के लिए प्रेरित कर रही है। प्रदेश में अब तक 65 लाख लोग ऐसे हैं, जिन्होंने वैक्सीन की दोनों खुराक ली है, लेकिन बूस्टर डोज नहीं लगवाई। विशेषज्ञों की मानें तो बूस्टर डोज लगवाने से संक्रमण का प्रभाव कम घातक साबित होगा।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, प्रदेश की अनुमानित आबादी 1.21 करोड़ आंकी गई है। इसमें 12 वर्ष से अधिक आयु वालों की आबादी 89.35 लाख से अधिक है। जिन्हें कोविड वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया। प्रदेश में लक्ष्य के सापेक्ष 91.15 लाख लोगों को पहली और 87.23 लाख से अधिक को वैक्सीन की दूसरी डोज लग चुकी है। राज्य में पहली डोज शत प्रतिशत लाभार्थियों को लगाई गई है।

यह भी पढ़ें -  पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश

बूस्टर डोज लगाने के लिए राज्य में कोविशील्ड वैक्सीन का स्टॉक खत्म हो गया है। हरियाणा से राज्य को कोवॉक्सिन की 30 हजार वैक्सीन उपलब्ध हुई है। इसके अलावा 40 हजार डोज और मिलने वाली है। केंद्र सरकार से जल्द 91 हजार कोविशील्ड वैक्सीन उपलब्ध होगी। वैक्सीन मिलने के बाद बूस्टर डोज लगाने के अभियान में तेजी आएगी।

पात्र लाभार्थियों को बूस्टर डोज लगाने में ऊधमसिंह नगर जिला सबसे पीछे है। जिले में लक्ष्य के सापेक्ष 18 प्रतिशत को तीसरी खुराक लगाई गई, जबकि उत्तरकाशी जिला बूस्टर डोज लगाने में 47 प्रतिशत के साथ पहले स्थान पर है। चमोली जिला 39.4 प्रतिशत के साथ दूसरे और टिहरी 33 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर है।

यह भी पढ़ें -  सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित हुआ बहुउद्देशीय शिविर

ऐसा नहीं है कि बूस्टर डोज लगाने से कोरोना संक्रमण नहीं होगा, लेकिन वैक्सीन लगाने से संक्रमण का प्रभाव कम घातक होगा। कोरोना की तीसरी लहर में यह देखा गया कि वैक्सीन की दूसरी या बूस्टर लगवाने वाले डॉक्टर भी संक्रमण की चपेट में आए थे, लेकिन संक्रमण का प्रभाव कम होने से जल्द स्वस्थ हो गए। जिन लोगों ने अभी तक बूस्टर डोज या दूसरी डोज नहीं लगवाई, वे अवश्य वैक्सीन की खुराक लें।

यह भी पढ़ें -  दो महीने में दो ऊंची चोटियां फतह, अंकुर रावत ने माउंट भागीरथी-II पर फहराया तिरंगा

डॉ. एनएस बिष्ट, वरिष्ठ फिजीशियन, जिला अस्पताल कोरोनेशन प्रदेश में कोवॉक्सिन की कमी नहीं है। जल्द ही केंद्र सरकार से 91 हजार कोविशील्ड वैक्सीन मिलेगी। प्रदेश में शत-प्रतिशत लोगों को वैक्सीन की पहली और दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। बूस्टर डोज लगाने के लिए विशेष कैंप लगाए जा रहे हैं।

डोज वैक्सीन लगवाने वालों की संख्या

  • पहली डोज 91,15,331
  • दूसरी डोज 87,23,295
  • बूस्टर डोज 22,13,516
Ad Ad
Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305