Connect with us

युवक ने गंगनहर में लगाई छलांग, पुलिस ने युवक की काफी तलाश की लेकिन नहीं मिला कोई सुराग

उत्तराखंड

युवक ने गंगनहर में लगाई छलांग, पुलिस ने युवक की काफी तलाश की लेकिन नहीं मिला कोई सुराग

मंगलौर: युवक ने गंग नहर में लगाई छलांग, गोताखोरों ने की तलाश पर नहीं लगा अभी तक कोई सुराग एक युवक ने गंगनहर में छलांग लगा दी. राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने युवक की गंगनहर में काफी तलाश की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है. पुलिस गंगनहर में डूबे युवक की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है.

यह भी पढ़ें -  देहरादून में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 आरोपी गिरफ्तार

युवक की तलाश में जुटे हैं गोताखोर– शनिवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक ने गंगनहर पुल से गंगनहर में छलांग लगा दी है. युवक को बचाने के लिए कई अन्य लोगों ने भी गंगनहर में छलांग लगाई लेकिन युवक का कोई सुराग नहीं लग पाया. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों को मौके पर बुलाया.

यह भी पढ़ें -  सरस फूड फेस्टिवल में दिखेगा देशभर की महिलाओं के हुनर और स्वाद का संगम

इसके बाद पुलिस व गोताखोरों ने गंगनहर में युवक की घंटों तक तलाश की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है. कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी रफत अली ने बताया कि युवक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है. घटनास्थल के पास भी कुछ नहीं मिला है. युवक की पहचान होने पर परिजनों को सूचित किया जाएगा.

Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305