उत्तराखंड
पशुलोक बैराज से अज्ञात महिला का शव बरामद, SDRF ने सिविल पुलिस को सौंपा
ऋषिकेश। पशुलोक बैराज में एक अज्ञात महिला का शव दिखाई देने की सूचना पर SDRF की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कड़ी मशक्कत के बाद बैराज से बाहर निकाला।
SDRF पोस्ट ढालवाला को सूचना मिलने के बाद उप निरीक्षक पंकज खरोला के नेतृत्व में टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। टीम ने पशुलोक बैराज पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया और शव को सुरक्षित बाहर निकाला।
बरामद शव लगभग 50 वर्षीय अज्ञात महिला का बताया जा रहा है। SDRF ने शव को आवश्यक कार्रवाई के लिए सिविल पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। महिला की शिनाख्त सहित अन्य आवश्यक कार्रवाई सिविल पुलिस द्वारा की जा रही है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 गैरसैंण लाइव के समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें
👉 गैरसैंण लाइव से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें
👉 गैरसैंण लाइव से फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ लाइक करें
अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारी इन वैबसाइट्स से भी जुड़ें -
👉 न्यूज़ हाइट - www.newsheight.com




