Connect with us

सीएम धामी के निर्देशों का हुआ असर, सचिवालय में अधिकारियों की ऐसी लगी हाजिरी

उत्तराखंड

सीएम धामी के निर्देशों का हुआ असर, सचिवालय में अधिकारियों की ऐसी लगी हाजिरी

सीएम धामी ने पिछले दिनों अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि सचिवालय में कार्यरत सभी कर्मचारी और अधिकारी समय पर ड्यूटी पर पहुंचे। सीएम धामी ने सबके लिए बायोमेट्रिक हाजिरी अनिवार्य किया था। अब सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आदेश असर दिख रहा है। आज सुबह बड़ी तादाद में सचिवालय के अलग-अलग विभागों के कर्मचारी सुबह 9 बजकर 25 मिनट से ही बॉयोमेट्रिक अटेंडेंस लगाने के लिए लाइनों में लगे रहे। शुरुआती दौर में सचिवालय में सरकारी कर्मचारियों को बॉयोमेट्रिक अटेंडेंस लगाने के लिए काफ़ी इंतज़ार करना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री धामी ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र

सचिवालय में बायोमेट्रिक हाजिरी अनिवार्य किए जाने के बाद अब इसका असर प्रदेश के अन्य सरकारी विभागों में भी जल्द देखने को मिलेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश बाद शिक्षा विभाग में बायोमेट्रिक उपस्थिति भी अनिवार्य की गई है।मुख्य शिक्षा अधिकारी ने सभी अधिकारियों से लेकर आउट सोर्स कर्मचारियों के लिए बायोमेट्रिक उपस्थिति लगाने के निर्देश जारी किए हैं।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305