Connect with us

गर्मियों में पेयजल समस्याओं के समाधान के लिए सचिव ने दिए निर्देश

उत्तराखंड

गर्मियों में पेयजल समस्याओं के समाधान के लिए सचिव ने दिए निर्देश

देहरादून। सचिव पेयजल शैलेश बगौली ने गर्मियों में में पेयजल की समस्याओं के निराकरण के संबंध में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक ली। बैठक में जल संस्थान एवं पेयजल निगम के अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

कंट्रोल रूम की स्थापना
सचिव, पेयजल शैलेश बगोली ने निर्देश दिए कि प्रत्येक जनपद में पेयजल उपलब्धता, लीकेज एवं पेयजल से संबंधित अन्य शिकायतों के निराकरण हेतु एक कंट्रोल रूम स्थापित किया जाए, जिसे कॉल सेंटर के रूप में संचालित किया जाएगा। उक्त कंट्रोल रूम में जल संस्थान/जल निगम के सहायक अभियंता को नोडल अधिकारी नामित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें -  राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र

नोडल अधिकारियों द्वारा समयबद्ध रूप से प्राप्त शिकायतों का निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा।

पेयजल टैंकरों में जीपीएस के निर्देश

पेयजल टैंकरों की नियमित साफ-सफाई के साथ जीपीएस (GPS) की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ताकि जलापूर्ति सुचारू रूप से हो सके। प्रत्येक डिवीजन में पर्याप्त टैंकरों की व्यवस्था समय से सुनिश्चित की जाए।

जल अपव्यय / लीकेज रोकथाम अभियान

यह भी पढ़ें -  सीएम धामी ने उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

जल अपव्यय एवं लीकेज की समस्या के समाधान के लिए दिनांक 1 अप्रैल से 15 दिनों का विशेष अभियान चलाया जाए।इस अभियान की नियमित रूप से मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाएगी।

चारधाम यात्रा हेतु विशेष व्यवस्था
आगामी चारधाम यात्रा को ध्यान में रखते हुए यात्रा मार्ग में स्थित चलित स्टैंड पोस्ट, टंकियों एवं वाटर एटीएम की नियमित सफाई सुनिश्चित की जाएगी।इसका उद्देश्य यात्रा मार्ग पर यात्रियों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना है।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305