Connect with us

उत्‍तराखंड में तीन दिन भारी से भारी वर्षा को लेकर रेड अलर्ट, यात्रा न करें तो बेहतर

उत्तराखंड

उत्‍तराखंड में तीन दिन भारी से भारी वर्षा को लेकर रेड अलर्ट, यात्रा न करें तो बेहतर

प्रदेश में बारिश को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की मानें तो अगले दो-तीन दिनों तक तो मौसम सामान्य रहेगा , लेकिन 18 जुलाई से बारिश में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। खासतौर से कुमाऊं क्षेत्र में 18 जुलाई को ज्यादा बारिश रहेगी। इस दौरान पिथौरागढ़ , बागेश्वर , चंपावत , नैनीताल में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। 19 जुलाई से बारिश में और बढ़ोतरी देखने को मिलेगी और 19 और 20 जुलाई को कुछ स्थानों में भारी से भारी बारिश भी देखने को मिल सकती है जिसमें गढ़वाल और कुमाऊं दोनों के जिले शामिल हैं।

यह भी पढ़ें -  बैंकर्स और विभागीय अधिकारी समन्वय के साथ करें कार्य- मुख्य विकास अधिकारी

इस दौरान पौड़ी , उधमसिंहनगर , नैनीताल , चंपावत में कुछ स्थानों पर भारी से भारी बारिश का पूर्वानुमान है। इसके साथ ही चमोली , पिथौरागढ़ में भी इस दौरान कुछ स्थानों पर भारी बारिश का सिलसिला देखने को मिलेगा। 20 जुलाई को देहरादून और टिहरी में भी अच्छी खासी बारिश का सिलसिला दिखाई देगा। इसके बाद अगले दो-तीन दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला बना रहेगा , कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी देखने को मिल सकती है।

यह भी पढ़ें -  मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त एक अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

18 से लेकर 22 जुलाई तक प्रदेश में बारिश का दौर देखने को मिलेगा जबकि 19 और 20 जुलाई को ज्यादा बारिश का सिलसिला रहेगा। मौसम विभाग ने यह सलाह दी है कि अगर ज्यादा जरूरी ना हो तो 19 और 20 को जुलाई को पहाड़ों में यात्रा करने बचें

Ad Ad
Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305