Connect with us

मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त एक अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

उत्तराखंड

मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त एक अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्त के कब्जे से 454 ग्राम अवैध चरस हुई बरामद

एसएसपी देहरादून की सटीक रणनीती के दून पुलिस के चक्रव्यूह में फंसते नशा तस्कर

देहरादून। मुख्यमंत्री के “ड्रग्स फ्री देवभूमि” विजन को साकार करने और पुलिस मुख्यालय स्तर पर चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत देहरादून पुलिस लगातार नशा तस्करों के खिलाफ अभियान चला रही है। इसी क्रम में रायपुर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 454 ग्राम चरस के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी सीज कर दी है।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री धामी ने सीबीएसई 12वीं की टॉपर अरीना रघुवंशी को फोन कर दी बधाई

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान रायपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर 1 मित्तल वेंडिंग प्वाइंट रायपुर के पास चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने आरोपी को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान शराफत पुत्र लियाकत निवासी जस्मौरे, थाना बेहट, जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें -  धारी देवी पर्यटन सर्किट के निर्माण में लायें तेजी- डाॅ. धन सिंह रावत

पुलिस के अनुसार आरोपी के कब्जे से 454 ग्राम चरस बरामद की गई। इसके साथ ही तस्करी में इस्तेमाल की जा रही मोटरसाइकिल संख्या यूके-07-एफके-9938 को भी सीज किया गया। आरोपी के खिलाफ थाना रायपुर में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20/60 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह जल्दी पैसा कमाने के लालच में स्थानीय नशा करने वालों से कम मात्रा में चरस खरीदकर अन्य लोगों को ऊंचे दामों में बेचने की फिराक में था। हालांकि, इससे पहले ही पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी का निधन, प्रदेश में शोक की लहर

देहरादून पुलिस का कहना है कि नशा तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और इस तरह के अवैध कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Ad Ad
Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305