Connect with us

देहरादून के पैनेसिया हॉस्पिटल में लगी भीषण आग, एक बुजुर्ग महिला की मौत

उत्तराखंड

देहरादून के पैनेसिया हॉस्पिटल में लगी भीषण आग, एक बुजुर्ग महिला की मौत

फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू

देहरादून। हरिद्वार रोड स्थित पैनेसिया हॉस्पिटल में बुधवार को अचानक आग लगने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हादसे में बीरावती नाम की एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों में दहशत फैल गई।

यह भी पढ़ें -  भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी की वास्तविक शक्ति और पूंजी है- गणेश जोशी

प्राथमिक जानकारी के अनुसार अस्पताल में आग एसी में हुए शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। देखते ही देखते धुआं पूरे अस्पताल परिसर में फैल गया, जिससे आईसीयू और अन्य वार्डों में भर्ती मरीजों को बाहर निकालने के लिए तत्काल राहत अभियान चलाना पड़ा। उस समय आईसीयू में छह मरीज भर्ती थे। अस्पताल स्टाफ, पुलिस, फायर ब्रिगेड और राहत टीमों ने मिलकर सभी मरीजों को सुरक्षित बाहर निकालकर दूसरे अस्पतालों में शिफ्ट किया।

यह भी पढ़ें -  अस्पतालों में लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी- सुबोध उनियाल

धुएं और आग की चपेट में आने से अस्पताल के कुछ कर्मचारी भी घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

घटना की सूचना पर एसएसपी प्रमोद डोबाल भी मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्यों का निरीक्षण किया। पुलिस और प्रशासन की टीम आग लगने के कारणों की जांच में जुटी हुई है।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305