Connect with us

रांसी-केदारनाथ ट्रैक पर फंसे बंगाल के दोनों ट्रैकर मिले, एक की मौत, दूसरा अस्पताल में भर्ती

उत्तराखंड

रांसी-केदारनाथ ट्रैक पर फंसे बंगाल के दोनों ट्रैकर मिले, एक की मौत, दूसरा अस्पताल में भर्ती

केदारनाथ-रांसी ट्रेक पर गए बंगाल के 10 सदस्यीय दल में से 02 सदस्यों का स्वास्थ्य अत्यधिक खराब होने पर चलने में असमर्थ होकर ट्रैक में ही फंसे होने जबकि अन्य 08 लोगों के पोर्टरों सहित वापिस लौट आने की सूचना SDRF टीम को प्राप्त होने पर , SDRF रेस्क्यू टीम तत्काल मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

यह भी पढ़ें -  भूकंप पूर्व चेतावनी प्रणाली का विस्तार, 500 नए सेंसर लगाने की योजना

HC सुरेंद्र सिंह के हमराह रेस्क्यू टीम द्वारा उक्त ट्रेक पर सर्चिंग अभियान चलाया गया। अत्यधिक विषम परिस्थितियों में उच्चतुंगता क्षेत्र में पैदल ही गहन सर्चिंग करते हुए केदारनाथ से 6 किमी दूर महापंथ के पास बर्फीली चट्टानों के बीच दोनों पर्यटकों को ढूंढ निकाला गया।

दोनों पर्यटकों में एक की मृत्यु हो गयी थी जबकि दूसरे का स्वास्थ्य खराब था। SDRF टीम के जवानों द्वारा बीमार व्यक्ति को प्राथमिक उपचार देने के उपरांत तत्काल रेस्क्यू करते हुए श्री केदारनाथ पहुँचाकर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

यह भी पढ़ें -  शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश ही विद्यार्थियों के समग्र विकास का आधार- डॉ. धन सिंह रावत

SDRF द्वारा रेस्क्यू किये गए व्यक्ति का विवरण

श्री विक्रम मजूमदार पुत्र श्री बिमान मजूमदार, 38 वर्ष, 24 परगना,पश्चिम बंगाल।

मृतक का विवरण:-

श्री आलोक विश्वास पुत्र श्री बाबुल विश्वास, 34 वर्ष, सगुना, पश्चिम बंगाल।

Ad Ad
Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305