Connect with us

राजकीय शिक्षक संघ के अध्यक्ष पद पर राम सिंह चौहान की बंपर वोटो जीत, मिले इतने वोट

उत्तराखंड

राजकीय शिक्षक संघ के अध्यक्ष पद पर राम सिंह चौहान की बंपर वोटो जीत, मिले इतने वोट

अल्मोड़ा। राजकीय शिक्षक संघ के अल्मोड़ा में प्रांतीय कार्यकारणी के लिए हुए चुनाव में अबकी बार गढ़वाल मंडल के नेताओं का जलवा रहा। 5 पदों के लिए हुए चुनाव में कुमाऊं मंडल से 2 दावेदारों को जीत मिली। जबकि गढ़वाल मंडल के 3 शिक्षक नेताओं ने जीत दर्ज की। अध्यक्ष पद पर भी गढ़वाल मंडल से तीन दावेदार थे। कुमाऊं मंडल से एक दावेदार थे। इसके बाद भी गढ़वाल मंडल के राम सिंह चौहान ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी रविन्द्र सिंह राणा को 993 वोटों से पराजित किया।

यह भी पढ़ें -  सड़क सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ आयोजित हुई 5 किमी दौड़

वहीं डॉ.सोहन सिंह माजिला को 472 वोट ही मिल पाए। उपाध्यक्ष पद ऊधम सिंह नगर के राजकुमार चौधरी ने जीत दर्ज की। उनको 842 वोट मिले। महामंत्री पद पर रमेश चंद्र पैंयूली ने 852 वोट पाकर जीत दर्ज की। संयुक्त मंत्री पद पर नैनीताल जिले के जगदीश सिंह बिष्ट ने जीत दर्ज की। वहीं कोषाध्यक्ष पद पर लक्ष्मण सिंह सजवाण ने जीत दर्ज की। अटल आदर्श स्कूल राजकीय इंटर कॉलेज अल्मोड़ा में सुबह 10 बजे से 2 बजे तक मतदान हुआ। मतगणना 3 बजे से शुरू हुई। देर रात 10 बजकर 30 मिनट के बाद मुख्य चुनाव अधिकारी अपर निदेशक कुमाऊं लीलाधर व्यास ने विजय प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की। उनको शपथ भी दिलाई। इस बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद थे।

यह भी पढ़ें -  जिला प्रशासन सख्त- एक ही व्यक्ति का जन औषधि केंद्र व बगल में ही मेडिकल स्टोर, दोनों के लाइसेंस निरस्त

देखें किस प्रत्याशी को कितने वोट मिले

  • अध्यक्ष
  • राम सिंह चौहान 1539
  • रविन्द्र सिंह राणा 546
  • सोहन सिंह माजिला 472
  • मुकेश चंद्र बहुगुणा 121
Ad Ad
Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305