उत्तराखंड
मुख्यमंत्री धामी से मिले राज्यसभा सांसद एवं पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह
मुख्यमंत्री धामी और हरभजन सिंह के बीच खेल सहित विभिन्न समसामयिक विषयों पर हुई चर्चा
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में राज्यसभा सांसद एवं भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी हरभजन सिंह ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उनका स्वागत करते हुए भारतीय क्रिकेट में दिए गए योगदान और खेल के प्रति उनके समर्पण की सराहना की।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि हरभजन सिंह ने अपनी शानदार स्पिन गेंदबाजी के दम पर विश्व क्रिकेट में अलग पहचान बनाई है। उनका खेल करियर, उपलब्धियां और मेहनत के प्रति समर्पण युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। उन्होंने कहा कि हरभजन सिंह ने भारतीय क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और हरभजन सिंह के बीच खेल सहित विभिन्न समसामयिक विषयों पर भी चर्चा हुई।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 गैरसैंण लाइव के समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें
👉 गैरसैंण लाइव से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें
👉 गैरसैंण लाइव से फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ लाइक करें
अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारी इन वैबसाइट्स से भी जुड़ें -
👉 न्यूज़ हाइट - www.newsheight.com



