Connect with us

अनुराग कश्यप की बहुचर्चित फिल्म ‘कैनेडी’ की ओटीटी रिलीज डेट आई सामने, इस दिन होगी रिलीज

मनोरंजन

अनुराग कश्यप की बहुचर्चित फिल्म ‘कैनेडी’ की ओटीटी रिलीज डेट आई सामने, इस दिन होगी रिलीज

मशहूर फिल्मकार अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी थ्रिलर फिल्म ‘कैनेडी’ अब जल्द ही भारतीय दर्शकों के सामने आने वाली है। साल 2023 में कान फिल्म फेस्टिवल में प्रीमियर के दौरान फिल्म को करीब सात मिनट तक स्टैंडिंग ओवेशन मिला था, जिसके बाद से ही इसे लेकर दर्शकों में खास उत्सुकता बनी हुई थी। लंबे इंतजार के बाद अब फिल्म की ओटीटी रिलीज को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है, साथ ही इसकी स्ट्रीमिंग डेट से भी पर्दा उठ गया है।

यह भी पढ़ें -  ‘रामायण पार्ट 1’ की रिलीज डेट का हुआ ऐलान, दशहरे से शुरू होगी एडवांस बुकिंग

इस दिन ओटीटी पर रिलीज होगी ‘कैनेडी’
फिल्म ‘कैनेडी’ का प्रीमियर इसी महीने ओटीटी प्लेटफॉर्म ZEE5 पर किया जाएगा। प्लेटफॉर्म की ओर से इंस्टाग्राम पर साझा किए गए पोस्ट में लिखा गया है कि ‘सिस्टम ने कैनेडी को एक हथियार बनाया था, लेकिन वह हथियार अब सिस्टम के नहीं, अपनी मर्जी के हिसाब से चलता है।’ जानकारी के अनुसार, यह फिल्म 20 फरवरी को ZEE5 पर स्ट्रीम होगी।

यह भी पढ़ें -  प्यार, जुदाई और एक्शन का तड़का, रिलीज हुआ गुरमीत चौधरी की फिल्म ‘तुम मेरे हो’ का ट्रेलर

क्या है फिल्म की कहानी
थ्रिलर और डार्क जोनर की यह फिल्म एक ऐसे पूर्व पुलिस अधिकारी की कहानी है, जिसे दुनिया मरा हुआ मान चुकी है। फिल्म में राहुल भट्ट ने पुलिस अफसर की भूमिका निभाई है, जबकि सनी लियोनी भी अहम किरदार में नजर आएंगी। कहानी उस पुलिस अधिकारी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो न सोता है और न ही सिस्टम की परवाह करता है। भ्रष्ट व्यवस्था के खिलाफ लड़ते हुए वह रात के अंधेरे में अपराध की गलियों में निकलता है और जुर्म करने वालों को सजा देता है। फिल्म की थीम बदले, सिस्टम की सड़ांध और अंधेरे सच को उजागर करती है।

यह भी पढ़ें -  फिर दिखा रजनीकांत का जलवा, 'जेलर 2' का धमाकेदार ट्रेलर हुआ रिलीज

(साभार)

Ad Ad
Continue Reading

More in मनोरंजन

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305