Connect with us

प्रदेश को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने में योग महोत्सव का बड़ा योगदान- महाराज

उत्तराखंड

प्रदेश को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने में योग महोत्सव का बड़ा योगदान- महाराज

देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व, संस्कृति, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, सिंचाई, लोक निर्माण एवं जलागम मंत्री सतपाल महाराज ने कहा है कि ऋषिकेश में शनिवार 1 से 7 मार्च तक आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव 2025 न केवल उत्तराखंड बल्कि पूरे विश्व के लिए एक महत्वपूर्ण आयोजन है।

पर्यटन मंत्री ने कहा कि योग हमारी प्राचीन संस्कृति और विरासत का अमूल्य हिस्सा है, उसे वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने में यह महोत्सव अहम भूमिका निभाएगा। हर साल हजारों योग साधक और विशेषज्ञ इस महोत्सव में शामिल होते हैं, जिससे उत्तराखंड को विश्व योग राजधानी के रूप में और अधिक प्रतिष्ठा मिलती है।

यह भी पढ़ें -  सीएम धामी ने उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में यह आयोजन और भी भव्य और प्रभावशाली होगा। देश-विदेश से योग प्रेमी, साधक और गुरु इस पावन भूमि पर एकत्रित होंगे और योग के माध्यम से मानवता को शांति, संतुलन और स्वास्थ्य का संदेश देंगे। उत्तराखंड सरकार पर्यटन और योग को बढ़ावा देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। सरकार का प्रयास है कि इस महोत्सव के माध्यम से अधिक से अधिक लोग योग अपनाएं और अपने जीवन में स्वास्थ्य और सकारात्मकता लाएं।

यह भी पढ़ें -  मसूरी में अवैध होटल निर्माण पर एमडीडीए का शिकंजा, होटल के 12 कमरे और बेसमेंट सील

महाराज ने सभी श्रद्धालुओं और योग प्रेमियों से आग्रह किया कि वे इस अनोखे आयोजन का हिस्सा बनें और उत्तराखंड की दिव्यता का अनुभव करें।

Ad Ad
Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305