Connect with us

सीमांत घाटी नीती के टिम्मरसैंण गुफा में विराजमान हुए बाबा बर्फानी, देखिए तस्वीरें

उत्तराखंड

सीमांत घाटी नीती के टिम्मरसैंण गुफा में विराजमान हुए बाबा बर्फानी, देखिए तस्वीरें

भारत-चीन सीमा पर स्थित नीती घाटी की टिम्मरसैंण गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन होने लगे हैं। यहां बाबा बर्फानी की पहली तस्वीर सामने आई है जिसमें गुफा में बर्फ से शिवलिंग का आकार उभरा हुआ है। टिम्मरसैंण में बाबा बर्फानी के दर्शनों के लिए दूर-दूर से श्रद्धालुगण यहां पहुंचते हैं।

जोशीमठ-मलारी हाईवे पर नीती गांव के समीप तीन किलोमीटर की पैदल दूरी पर टिम्मरसैंण गुफा स्थित है और यहां दिसंबर से मार्च माह तक गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन होते हैं। यहां बाबा बर्फानी शिवलिंग के आकार में उभरते हैं।

यह भी पढ़ें -  सिंगल यूज प्लास्टिक पर डीएम सख्त, सप्लाई नेटवर्क तोड़ने के निर्देश

इस वर्ष मौसम साफ होने से नीती घाटी में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। कई नाले बर्फ में तब्दील हो गए हैं। टिम्मरसैंण गुफा में भी बाबा बर्फानी अपने प्राकृतिक स्वरूप में दिखने लगे हैं।जोशीमठ-मलारी हाईवे तक वाहन से पहुंचा जा सकता है। यहां से तीन किमी पैदल यात्रा कर टिम्मरसैंण गुफा तक पहुंचकर बाबा बर्फानी के दर्शन होते हैं।

यह भी पढ़ें -  जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी

मलारी में सेना के चेक पोस्ट पर अपना नाम, पता व पहचानपत्र जमा करने के बाद भक्त बाबा बर्फानी के दर्शन के लिये पहुंच सकते हैं। सरकार की ओर से वर्ष 2019 में भक्तों को बाबा बर्फानी के दर्शन कराने की योजना बनाई थी लेकिन लगातार मौसम व सड़क मार्ग बंद होने से यहां तक यात्रा संचालित नहीं हो पाई।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305