Connect with us

UKSSSC Paper Leak मामले में गिफ्तारी का सिलसिला जारी, एक और आरोपी को STF ने किया गिरफ्तार

उत्तराखंड

UKSSSC Paper Leak मामले में गिफ्तारी का सिलसिला जारी, एक और आरोपी को STF ने किया गिरफ्तार

देहरादून:उत्तराखंड STF (स्पेशल टास्क फोर्स)ने बहुचर्चित UKSSSC स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा में अब 45वें अपराधी को उत्तर प्रदेश के कानपुर से गिरप्तार किया हैं. पकड़े गए अभियुक्त राहुल उर्फ कृष्णा सिंह की गिरफ्तारी पर ₹25000 का इनाम घोषित था. एसटीएफ काफी समय से इस नकल माफिया गिरोह में शामिल अभियुक्त की तलाश कर रही थी.

इसी बीच मुखबिर तंत्र से सूचना मिली की अभियुक्त राहुल कानपुर में है तभी एसटीएफ ने दबिश देकर उसको कानपुर शहर से गिरफ्तार किया. अभियुक्त को देहरादून लाकर पहले पूछताछ की गई फिर उसके बाद कोर्ट में पेश कर से उसे फिलहाल जेल भेज दिया गया है.

यह भी पढ़ें -  सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से पूर्व सैनिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं पूर्व सैनिकों ने की भेंट

STF एसएसपी आयुष अग्रवाल के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त राहुल ने पूछताछ में बताया कि उसको इस भर्ती परीक्षा का पेपर लखनऊ से परवेज नाम के व्यक्ति से मिला. जिसे उसने अपने सम्पर्क के तीन से चार अभ्यर्थियों को को 08 से 10 लाख रूपये में आगे बेच दिया.ऐसे में एसटीएफ अब इस बिन्दु पर आगे और गहरायी से जांच कर रही है,ताकि राहुल के साथ शामिल अन्य व्यक्तियों की धरपकड़ की जा सके.

गौरतलब है कि उत्तराखण्ड एसटीएफ द्वारा 04 मुकदमों की विवेचना में यूकेएसएसएससी द्वारा आयोजित कराई गई स्नातक स्तरीय परीक्षा 2021 परीक्षा की धांधली में अब तक 45 और वन दरोगा की परीक्षा में 05 जबकि सचिवालय रक्षक परीक्षा में 01 एवं ग्राम पंचायत विकास अधिकारी चयन परीक्षा वर्ष 2016 में 06 मिलाकर कुल 57 अभियुक्तों की अब तक गिरफ्तारी की गई है. हालांकि अभी सभी मुकदमों की विवेचना जारी है.

यह भी पढ़ें -  मसूरी में अवैध होटल निर्माण पर एमडीडीए का शिकंजा, होटल के 12 कमरे और बेसमेंट सील

STF एसएसपी आयुष अग्रवाल ने जानकारी देते हुये बताया कि UKSSSC द्वारा स्नातक स्तरीय परीक्षा 2021, सचिवालय रक्षक भर्ती परीक्षा, वन दरोगा ऑनलाइन भर्ती परीक्षा एवं ग्राम पंचायत विकास अधिकारी चयन परीक्षा 2016 में हुई धांधली को लेकर दर्ज अलग-अलग 04 मुकदमों की विवेचना STF द्वारा की जा रही है. सभी मुकदमों में एसटीएफ गहनता से हरबिन्दु पर विवेचना कर रही है और ये प्रयास कर रही है कि इन भर्ती प्रकरणों में संलिप्त सभी दोषियों को हर हाल में गिरप्तार कर उनके विरूद्ध कड़ी कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित की जाये. बता दें कि स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा में एसटीएफ द्वारा 45वें अभियुक्त की गिरप्तारी की गयी है.जबकि इससे पहले इस केस में 44 अभियुक्तों को इस परीक्षा की घांधली में जेल भेजा जा चुका है.

यह भी पढ़ें -  जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी

 

Ad Ad
Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305