Connect with us

Hemkund Sahib Yatra: आज बंद होंगे हेमकुंड साहिब के कपाट, अब तक इतने श्रद्धालु टेक चुके हैं मत्था

उत्तराखंड

Hemkund Sahib Yatra: आज बंद होंगे हेमकुंड साहिब के कपाट, अब तक इतने श्रद्धालु टेक चुके हैं मत्था

सिखों के पवित्र तीर्थ स्थल हेमकुंड साहिब के कपाट बंद होने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आज 11 अक्तूबर को हेमकुंड साहिब के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। कपाट बंदी के लिए हेमकुंड साहिब को दो कुंतल गेंदे के फूलों से सजाया जा रहा है। इसी के साथ लक्ष्मण मंदिर लोकपाल के कपाट भी बंद कर दिए जाएंगे। श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने पत्रकार वार्ता मे बताया कि इस वर्ष हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा निर्विघ्न रुप से संचालित हुई। अभी तक हेमकुंड साहिब में 1 लाख 85 हजार से अधिक तीर्थयात्री मत्था टेकने पहुंचे हैं। इस वर्ष हेमकुंड साहिब में मई माह तक भी बर्फबारी होने से तीर्थयात्रियों ने गुरुद्वारे में मत्था टेकने के साथ ही प्राकृतिक सौंदर्य का भी जमकर लुत्फ उठाया।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री धामी ने 332 नव नियुक्त कार्मिकों को सौंपे नियुक्ति पत्र

उन्होंने कहां कि 11 अक्टूबर को हेमकुंंड साहिब के कपाट बंद होने की प्रक्रिया सुबह 10 बजे से शुरू होगी। सबसे पहले सुखमणि साहिब का पाठ किया जाएगा। सवा ग्यारह बजे सबद कीर्तन होगा। करीब सवा घंटे बाद इस साल की अंतिम अरदास पढ़ी जाएगी। अपराह्न एक बजे गुरुग्रंथ साहिब का हुक्मनामा लिया जाएगा। इसके बाद पंच प्यारों की अगुवाई में पवित्र गुरुग्रंथ साहिब को दरवार साहिब से सतखंड में लाया जाएगा। अपराह्न ठीक डेढ़ बजे शीतकाल के लिए हेमकुंड साहिब के कपाट बंद कर दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि हेमकुंड साहिब ट्रस्ट भविष्य में यात्रा को सुगम व सुरक्षित बनाने के लिए सभी के सहयोग से बेहतर बनाने का प्रयास करेगा।

यह भी पढ़ें -  नशे के नेटवर्क पर होगा करारा प्रहार, ड्रग्स माफियाओं पर कसेगा शिकंजा

उन्होंने उम्मीद जताई की शीघ्र ही प्रस्तावित रोपवे का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा l इसके लिए सभी प्रक्रियाएं पूर्ण कर ली गई है l साथ ही पैदल मार्ग पर चल रहे निर्माण कार्य भी समय से पूरे हो जाएंगे, इसके लिए शासन – प्रशासन द्वारा उन्हें आश्वासन दिया गया है l उन्होंने यह भी उम्मीद जताई कि शीघ्र ही अलकनंदा नदी पर पुल निर्माण का कार्य भी प्रारंभ कर दिया जाएगा l वहीं दूसरी ओर सूबे के राज्यपाल के कल हेमकुंड साहिब पहुंचने की संभावना है l जो कपाट बंदी के अवसर पर हेमकुंड में मौजूद रहेंगे l इसके लिए प्रशासन द्वारा तैयारी की जा रही है l

Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305