Connect with us

हिदायत बरतें, ना करें बरसात के मौसम में ऐसी गलती

उत्तराखंड

हिदायत बरतें, ना करें बरसात के मौसम में ऐसी गलती

बरसात के मौसम में लगातार प्रशासन और पुलिस द्वारा लोगों को नदियों के किनारे न जाने सड़कों पर बह रहे रपटों को पार न करने की लाख हिदायत दी जाती है। बावजूद उसके कुछ लोग ऐसे हैं जो लगातार लापरवाही करते हैं और मौत को दावत देते हैं उनके लिए यह वीडियो बेहद जरूरी है घटना हल्द्वानी के चोरगलिया थाना क्षेत्र की है जहां बहने वाले रपटे में पुलिस द्वारा लोगों को पार न करने की हिदायत देने के बावजूद लापरवाह लोग इसे पार करने की कोशिश करते हैं और मौत के मुंह तक पहुंच जाते हैं वह तो भला हो मौके पर खड़ी पुलिस का जिन्होंने बाइक सवारों को बचा लिया। नहीं तो कोई भी अनहोनी हो सकती थी।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री धामी ने छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर किया उन्हें नमन

दरअसल पिछले 2 दिनों से लगातार बरसात होने की वजह से मैदानी क्षेत्र में नदी नाले नहरे और रपटे सभी उफान पर हैं हल्द्वानी से खटीमा टनकपुर रोड पर चोरगलिया के पास सड़क पर बहने वाले रपटे में दो बाइक सवार पुलिस के मना करने के बावजूद उसे पार करने के लिए जबरन चले गए और बह गए वहां मौजूद चोरगलिया थाना पुलिस ने बमुश्किल उन्हें बचाया।

यह भी पढ़ें -  सतपुली में 44 शिकायतें, पेंशन से लेकर वेतन तक के मामलों का डीएम ने कराया तत्काल निस्तारण

 

Ad Ad
Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305