Connect with us

देहरादून: खनन कारोबारियों के दो गुट आपस में भिड़े, जमकर हुई मारपीट

उत्तराखंड

देहरादून: खनन कारोबारियों के दो गुट आपस में भिड़े, जमकर हुई मारपीट

विकासनगर और सिरमौर के खनन कारोबारियों के दो गुट आपस में भिड़े, जमकर हुई मारपीट, वाहनों के शीशे तोड़ेएक गुट ने लाठियों से दूसरे गुट के तीन वाहनों के शीशे तोड़ दिए। विकासनगर के खनन कारोबारी के गुट ने सिरमौर के खनन कारोबारी के गुट के एक व्यक्ति पर पिस्टल तानने का आरोप लगाया है। हिमाचल प्रदेश की सीमा से लगे नाव घाट के पास बुधवार को विकासनगर और सिरमौर जिले के खनन कारोबारियों के दो गुट आपस में भिड़ गए। दोनों गुटो के बीच जमकर मारपीट हुई। एक गुट ने लाठियों से दूसरे गुट के तीन वाहनों के शीशे तोड़ दिए। विकासनगर के खनन कारोबारी के गुट ने सिरमौर के खनन कारोबारी के गुट के एक व्यक्ति पर पिस्टल तानने का आरोप लगाया है।सूचना पर पहले चीता पुलिस और फिर कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक भुवन चंद्र पुजारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। दोनों गुटों के लोगों और वाहनों को कोतवाली लाया गया।

यह भी पढ़ें -  देहरादून के सरकारी स्कूलों में लगेंगे 880 स्मार्ट टीवी

कोतवाली में भी दोनों गुटों के लोगों ने जमकर हंगामा काटा।सिरमौर जिले के खनन कारोबारियों ने विकासनगर के खनन कारोबारियों पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी। वहीं सिरमौर जिले के खनन कारोबारियों पर मारपीट, पिस्टल दिखाने और जान से मारने की धमकी का आरोप लगाते हुए कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल भी हो रहा है।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305