Connect with us

Dehradun Crime News: सीओ और उनकी पत्नी से अभद्रता, जान से मारने की धमकी

उत्तराखंड

Dehradun Crime News: सीओ और उनकी पत्नी से अभद्रता, जान से मारने की धमकी

देहरादून: पुलिस क्षेत्राधिकारी और उनकी पत्नी के साथ अभद्रता और जातिसूचक शब्द कहने का मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस ने पड़ोसी महिला के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

रायपुर थाना पुलिस के अनुसार, पूनम शर्मा निवासी ग्राम ओली ने तहरीर में बताया कि उनके पति अनिल कुमार शर्मा उत्तराखण्ड पुलिस में पुलिस उपाधीक्षक हैं और डोईवाला में तैनात हैं। गांव की दीपशिखा उनके घर के बुद्धा होमस्टे चला रही हैं।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री धामी ने 307 नव नियुक्त अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र

आरोप है कि होम स्टे में महिलाएं और पुरुष महिलाएं शराब पीकर हुड़दंग मचाते हैं। उनके घर के आगे डाला जाता है। आरोप है कि 18 फरवरी सुबह होमस्टे के रेस्टोरेन्ट में डीजे बज रहा था। पति उसी समय ऑफिस के लिए निकल रहे थे। होमस्टे में काम करने वाले कर्मचारी से डीजे की आवाज कम करने को कहा गया। लेकिन, आवाज कम नहीं की गई। इस दौरान कूड़ा डालने को लेकर कहासुनी हुई।

यह भी पढ़ें -  मानकों के विपरीत संचालित 96 होमस्टे के पंजीकरण निरस्त

पूनम शर्मा का कहना है कि वह बुटीक चली गईं। आरोप है कि इसके कूड़ा बाद दीप शिखा ने उनको व उनके पति को फोन पर गालियां दीं। जातिसूचक शब्दों का भी इस्तेमाल किया गया।. पुलिस ने इस मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

Ad Ad
Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305