Connect with us

चारधामों में मौतो का सिलसिला जारी, हो चुकी अब तक इतनी मौत

उत्तराखंड

चारधामों में मौतो का सिलसिला जारी, हो चुकी अब तक इतनी मौत

Chardham Yatra 2022 हृदयाघात से बदरी-केदार और यमुनोत्री में पांच श्रद्धालुओं की मौत हुई है। केदारनाथ में तीन और बदरीनाथ व यमुनोत्री में एक-एक तीर्थ यात्री ने दम तोड़ा है। ऋषिकेश समेत चारों धाम में हृदयाघात से मरने वालों की संख्या 148 पहुंच गई है।

चारों धाम में हृदयाघात से मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। केदारनाथ में मंगलवार को फिर तीन तीर्थ यात्रियों की मौत हो गई। जबकि, बदरीनाथ व यमुनोत्री धाम में एक-एक तीर्थ यात्री ने दम तोड़ा।इसके साथ ही केदारनाथ में अब तक 66, यमुनोत्री में 34 और बदरीनाथ में 33 तीर्थ यात्री दम तोड़ चुके हैं। जबकि, ऋषिकेश समेत चारों धाम में यह संख्या 148 पहुंच गई है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: दंगों में सार्वजनिक संपत्ति का नुकसान करने वालों से होगी वसूली, धामी सरकार की यह है बड़ी तैयारी

जानकारी के अनुसार केदारनाथ में मंगलवार को सप्तरी (नेपाल) निवासी उखनी देवी (80), पन्ना (मध्य प्रदेश) निवासी पडाली राजा (66) और एक अज्ञात तीर्थ यात्री ने हृदयाघात से दम तोड़ा। वहीं, बदरीनाथ धाम में अचानक तबीयत बिगड़ने पर फिरोजपुर (पंजाब) निवासी सुशील कुमार (66) को जिला चिकित्सालय गोपेश्वर लाया गया। जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें -  नकली पिस्टल से लोगों को डराने वाला चढ़ा हत्थे, दून पुलिस ने निकाली सारी हेकड़ी

वहीं, यमुनोत्री दर्शनों को आए अशोक नगर (मध्य प्रदेश) निवासी रतिराम की मौत जानकीचट्टी के पास हुई। रतिराम अकेले ही यात्रा पर आए थे।

धाम——-07 जून को—कुल मृतक

यमुनोत्री———01———-34

गंगोत्री———–00———-10

केदारनाथ——-03———-66

बदरीनाथ——-01———-33

ऋषिकेश——–00———-05

Continue Reading

More in उत्तराखंड

Like Our Facebook Page

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: [email protected]
Phone: +91 9720310305