Connect with us

सीबीएसई 10वीं की टर्म 2 परीक्षाएं खत्‍म, उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू कब तक आयेगा रिजल्ट

उत्तराखंड

सीबीएसई 10वीं की टर्म 2 परीक्षाएं खत्‍म, उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू कब तक आयेगा रिजल्ट

CBSE Board Class 10 Term 2 Result 2022 Date Update: बोर्ड द्वारा नियुक्त शिक्षकों ने मई के पहले सप्ताह से ही कक्षा 10वीं और 12वीं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू कर दिया था. कक्षा 10वीं के रिजल्‍ट के लिए कॉपी चेकिंग का काम 10 जून तक समाप्त होने की संभावना है.

CBSE Board Class 10 Term 2 Result 2022: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड CBSE कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं आज 24 मई को खत्‍म हो रही हैं. टर्म 2 परीक्षाएं मंगलवार को सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के पेपर के साथ खत्‍म हो गई हैं. परीक्षा में शामिल हुए छात्र अब अपने रिजल्‍ट की जानकारी का इंतजार कर रहे हैं. बता दें कि सीबीएसई कक्षा 10वीं के रिजल्‍ट के लिए मूल्यांकन की प्रक्रिया पहले से ही चल रही है. ऐसे में रिजल्‍ट जून में जारी होने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें -  नई दिल्ली में आयोजित होने जा रहे विभागीय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर मंत्री रेखा आर्या ने की बैठक

जानकारी के अनुसार, कक्षा 10 की अधिकांश परीक्षाओं का मूल्यांकन कार्य लगभग समाप्त हो गया है. इस साल, शिक्षकों को अधिक उत्तर पुस्तिकाओं की जांच करने का काम सौंपा गया है क्योंकि पेपर को 80 अंकों के बजाय 40 अंकों का कर दिया गया है. परीक्षाओं के साथ ही कॉपियों की चेकिंग का काम शुरू कर दिया गया था ताकि रिजल्‍ट कम समय में जारी किया जा सके.

यह भी पढ़ें -  नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक

बोर्ड द्वारा नियुक्त शिक्षकों ने मई के पहले सप्ताह से ही कक्षा 10वीं और 12वीं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू कर दिया था. कक्षा 10वीं के रिजल्‍ट के लिए कॉपी चेकिंग का काम 10 जून तक समाप्त होने की संभावना है. इसके बाद बोर्ड रिजल्‍ट की प्रक्रिया शुरू करेगा. बोर्ड 25 जून, 2022 तक रिजल्‍ट जारी कर सकता है. हालांकि, रिजल्‍ट डेट और टाइम की आधिकारिक घोषणा होना अभी बाकी है.

यह भी पढ़ें -  एक-एक पात्र व्यक्ति तक पहुंचे सरकार की योजना, कोई भी पात्र बुजुर्ग न रहे सामाजिक सुरक्षा से वंचित- डीएम

इस साल, सीबीएसई कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षाएं टर्म 1 और टर्म 2 के तौर पर आयोजित की गई हैं. सिलेबस को 2 हिस्‍सों में बांटकर बोर्ड परीक्षा को 2 सेमेस्‍टर में आयोजित किया गया है. हालांकि, सीबीएसई टर्म 1 रिजल्‍ट का टर्म 2 में कोई वेटेज नहीं है. टर्म 1 परीक्षा की मार्कशीट जारी हो चुकी है जबकि फाइनल रिजल्‍ट अब टर्म 2 एग्‍जाम के बाद जारी होंगे.

Ad Ad
Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305