Connect with us

15 अगस्त तक कर लीजिए ये काम, नही तो मिलने बंद हो जाएंगे प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के रुपए

उत्तराखंड

15 अगस्त तक कर लीजिए ये काम, नही तो मिलने बंद हो जाएंगे प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के रुपए

उत्तराखंड के तीन लाख से ज्यादा किसानों की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि पर संकट आ सकता है। यदि ये किसान अपने निधि के खाते की ई-केवाईसी नहीं करा पाते हैं तो उन्हें भविष्य में निधि से हर साल मिलने वाले छह हजार रूपये नहीं मिलेंगे। केंद्र ने सरकार ने अंतिम मौके के रूप में 15 अगस्त तक सभी किसानों को ई-केवाईसी कराने की मोहलत दी है।

यह भी पढ़ें -  सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने चयनित लोगों को सौंपे नियुक्ति पत्र

कृषि सचिव शैलेश बगोली ने सभी डीएम को इस विषय को व्यक्तिगत रूप से लेते हुए किसानों की केवाईसी कराने को कहा है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत हर चौथे महीने किसानों को दो दो हजार रुपये दिए जाते हैं। इस येाजना के तहत राज्य के 9.14 लाख किसान आते हैं। कुछ समय पहले राष्ट्रीय स्तर पर जांच में पाया गया था कि कुछ अपात्र लोग भी निधि के तहत पैसा पा रहे हैं। इसे रोकने के लिए केंद्र सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक केवाईसी को अनिवार्य कर दिया है। 31 जुलाई के बाद मिलने वाली 12 वीं किस्त का पैसा उसी किसान को मिलेगा जिसका ई-केवाईसी पूरा हो चुका होगा।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं से संबंधित सभी प्रकरणों में तेजी लाई जाए- डॉ. आर. राजेश कुमार

पीएम किसान पोर्टल पर अपनी तय नंबर के जरिए जा सकते हैं। पोर्टल पर ई-केवाईसी वाले खाने के दिशानिर्देश को पढ़ते हुए आगे बढ़े। इसके बाद आपके आधार नंबर से जुड़े मोबाइल फोन पर एक ओटीपी आएगा। उस ओटीपी को पोर्टल पर भर देना है। या अपने पड़ोस के कामन सर्विस सेंटर पर जाकर भी ईकेवाईसी कराया जा सकता है। 3 लाख 38 हजार 489 किसानों अब तक नहीं करा पाए अपडेट।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305