Connect with us

ब्रेकिंग: मुख्यमंत्री धामी का आज रुद्रप्रयाग दौरा, ये रहेगा पूरा कार्यक्रम

उत्तराखंड

ब्रेकिंग: मुख्यमंत्री धामी का आज रुद्रप्रयाग दौरा, ये रहेगा पूरा कार्यक्रम

रुद्रप्रयाग: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कल शनिवार को रुद्रप्रयाग जनपद का एक दिवसीय दौरा प्रस्तावित है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी तैयारियों को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री जनपद की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। जिलाधिकारी ने बताया कि पुष्कर सिंह धामी शनिवार को देहरादून से हेलीकॉप्टर से अपराह्न 12 बजकर 10 पर अगस्त्यमुनि हेलीपैड में पहुंचेंगे। यहां से 12 बजकर 15 बजे पर कार से साढ़े बारह बजे तिलवाड़ा के जीएमवीएन गेस्ट हाउस पहुंचेंगे। यहां पर वो विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे।

यह भी पढ़ें -  पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

दोपहर तीन बजे क्षेत्रीय जन प्रतिनिधियों के साथ भेंटवार्ता के बाद साढ़े तीन बजे प्रेस वार्ता करेंगे। इसके बाद 4 बजे पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ भी वार्ता करेंगे। शाम 5 बजकर 30 मिनट पर जनपद स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक भी लेंगे। प्रस्तावित कार्यक्रम के मुख्यमंत्री जनपद के स्थानीय उद्यमियों, स्टार्ट अप, मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के लाभार्थियों के साथ शाम 6 बजकर 30 मिनट पर मुलाकात करेंगे। जिलाधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा रात्रि विश्राम जीएमवीएन गेस्ट हाउस में किया जाएगा।

यह भी पढ़ें -  हरणा-शीतला मार्ग पर खाई में गिरी आल्टो, एक की मौत, दो घायल

 

Ad Ad
Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305