Connect with us

बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन फिल्म ‘बॉर्डर 2’ की शूटिंग के दौरान हुए घायल, इन दिनों झांसी में चल रही है शूटिंग  

मनोरंजन

बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन फिल्म ‘बॉर्डर 2’ की शूटिंग के दौरान हुए घायल, इन दिनों झांसी में चल रही है शूटिंग  

बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन फिल्म बॉर्डर 2 की शूटिंग के दौरान घायल हो गए। उन्होंने अपनी चोट की फोटो सोशल मीडिया पर भी शेयर की है। अभिनेता ने अपनी चोट की तस्वीर शेयर की है। इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की इस फोटो में वरुण धवन की उंगली में गहरा कट दिखाई दे रहा है। बॉर्डर 2 की शूटिंग के लिए वे इन दिनों झांसी में शूटिंग कर रहे हैं।

टीम ने शेयर की तस्वीर
सोशल मीडिया पर फिल्म की शुरुआत की जो तस्वीर शेयर की गई है, उसमें निर्देशक अनुराग सिंह, निर्माता भूषण कुमार, निधि दत्ता और सह-निर्माता शिव चनाना और बिनॉय गांधी भी देओल के साथ पोज देते नजर आए। सनी देओल का किरदार ‘बॉर्डर 2’ में कैसा रहेगा फिलहाल ये तय नहीं है। फिल्म के लिए सनी देओल और वरुण धवन ने शूटिंग शुरू कर दी। दिलजीत दोसांझ ने अभी तक फिल्म की शूटिंग शूरू नहीं की है, वे जल्द ही टीम ज्वाइन करने वाले हैं।

यह भी पढ़ें -  'रणबाली' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, अंग्रेजों से लोहा लेते दिखे विजय देवरकोंडा

अगले साल रिलीज होगी फिल्म

‘बॉर्डर 2’ वीरता और साहस की कहानी है। पहली फिल्म की तरह ही दूसरी फिल्म को भी भव्य बनाने की कोशिश निर्माता कर रहे हैं। खबरों की मानें तो यह फिल्म अगले साल 23 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मौके पर रिलीज होने वाली है। इससे पहले वरुण धवन को बेबी जॉन और सिटाडेल हनी बनी में देखा जा चुका है।

यह भी पढ़ें -  फिर दिखा रजनीकांत का जलवा, 'जेलर 2' का धमाकेदार ट्रेलर हुआ रिलीज

बॉर्डर 2 की कहानी
‘बॉर्डर 2’ भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, जेपी दत्ता और निधि दत्ता की पावरहाउस प्रोडक्शन टीम द्वारा निर्मित है। जेपी दत्ता की जेपी फिल्म्स के सहयोग से गुलशन कुमार और टी-सीरीज द्वारा प्रस्तुत और अनुराग सिंह द्वारा निर्देशित है। ‘बॉर्डर 2’ 1999 के कारगिल युद्ध पर आधारित लगती है। 1999 की शुरुआत में पाकिस्तानी सैनिकों ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) पार करके घुसपैठ की और ज्यादातर कारगिल जिले में भारतीय क्षेत्र पर कब्जा कर लिया।

यह भी पढ़ें -  ‘रामायण पार्ट 1’ की रिलीज डेट का हुआ ऐलान, दशहरे से शुरू होगी एडवांस बुकिंग

(साभार)

Ad Ad
Continue Reading

More in मनोरंजन

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305