Connect with us

विपक्षियों ने की मुख्यमंत्री धामी से मुलाकात, इस मामले की उच्च स्तरीय जांच करने की करी मांग

उत्तराखंड

विपक्षियों ने की मुख्यमंत्री धामी से मुलाकात, इस मामले की उच्च स्तरीय जांच करने की करी मांग

रूड़की के बेलड़ा मामले में विवाद बढ़ता जा रहा है। इस मामले को लेकर कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल अब सीएम पुष्कर सिंह धामी से मिलने मुख्यमंत्री आवास पहुंचा है। घटना में घायल लोगों को दी जाए मेडिकल सहायता।हरिद्वार जिले के रूड़की के बेलड़ा मामले में अब कांग्रेस ने बड़ा कदम उठाया है। कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री धामी से मिलने के लिए आज मुख्यमंत्री आवास पहुंचा। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा और पूर्व सीएम हरीश रावत के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने सीएम धामी से मुलाकात की।

इस पूरे मामले क लेकर लोगों में आक्रोश है। बता दें कि हरिद्वार के बेलड़ा गांव में युवक की हत्या के बाद पुलिस की कार्रवाई को लेकर लोगों में गुस्सा है। कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने भी इस मामले में हरिद्वार पुलिस की कार्यशैली को लेकर नाराजगी जताई है। कांग्रेस जनों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद रुड़की के बेलड़ा में हुई घटना की निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग उठाई है। सीएम से मुलाकात के बाद पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि जिस पिता ने अपने पुत्र को खो दिया, और जिस बेटी ने अपने पति को खो दिया है।

यह भी पढ़ें -  उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री

हम उनकी प्रार्थना लेकर के मुख्यमंत्री से मिलने आए थे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को अभी तक कोई भी मदद नहीं मिल पाई है। ऐसे में सरकार की ओर से पीड़ित परिजनों की मदद की जाए। पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि कांग्रेस ने मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के समक्ष जो बिंदु रखे हैं, ये बिंदु वास्तविकता को दर्शाते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल की ओर से मुख्यमंत्री से आग्रह किया गया है कि बेलड़ा की घटना को लेकर जिस प्रकार एकतरफा गिरफ्तारियां करके मुकदमे लगाए गए हैं, उनकी छटनी करते हुए निर्दोष लोगों को छोड़ दिया जाए।

यह भी पढ़ें -  जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी

घटना में घायल लोगों को दी जाए मेडिकल सहायता

हरीश रावत ने कहा कि इस घटना में जो लोग घायल हुए हैं उनको मेडिकल सहायता नहीं मिल पा रही है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री से कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने आग्रह किया है कि जो लोग इस घटना में घायल हुए हैं उनको तत्काल मेडिकल सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए

Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305