Connect with us

Big news :-भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक 26-27 सितम्बर को देहरादून में

उत्तराखंड

Big news :-भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक 26-27 सितम्बर को देहरादून में

 

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक 26-27 सितम्बर को देहरादून में होगी। यह जानकारी मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ति रावत ने भाजपा प्रदेश मुख्यालय में शनिवार को दी।

उन्होंने बताया कि बैठक में भाजपा महिला मोर्चा की नवनियुक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष वानती श्रीनिवासन, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम समेत खास तौर पर उपस्थित रहेंगे। मुख्य वक्ता पुष्कर सिंह धामी होंगे।

दीप्ति रावत के मुताबिक 26 सितम्बर की शाम देश से पधारी सभी बहनों को ऋषिकेश में गंगा आरती के दर्शन कराए जाएंगे। इस आयोजन में भाजपा शासित प्रदेशों की महिला बाल कल्याण मंत्री भी उपस्थित रहेंगी। 27 सितम्बर को समग्र बैठक चार सत्रों में होगी। कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री दर्शना जरदोश उपस्थित रहेंगी। वानती श्रीनिवासन पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर शनिवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क में उनकी प्रतिमा पर पुष्प गुच्छ अर्पित कर उनको नमन करेंगी।

यह भी पढ़ें -  पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी

उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण विधायक हैं तथा लोगों के लिए निरंतर प्रयासरत रहती हैं। मीडिया द्वारा महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के प्रश्न पर दीप्ति रावत ने कहा कि यह वैश्विक समस्या है। इस सामाजिक समस्या के पीछे मानसिकता काम करती है, हमें इस मानसिकता को तोड़ना है। हमें सामाजिक बदलाव लाने के लिए प्रयास करना होगा। उन्होंने कहा कि महिला केंद्रित विकास तथा महिला नेतृत्व का विकास हो केन्द्र सरकार इस संदर्भ में विशेष प्रयास कर रही है, इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को साधुवाद दिया।

यह भी पढ़ें -  पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात

राष्ट्रीय महामंत्री ने कहा कि मोदी कैबिनेट में 11 महिलाओं को मंत्री बनाया गया है जो इस बात का संकेत है कि केंद्र सरकार महिला समाज का उत्थान चाहती है। प्रदेश में महिलाओं को कितने टिकट दिए जाएंगे। इस सवाल पर दीप्ति रावत ने कहा कि इस संदर्भ में हमारा प्रयास होगा कि अधिकाधिक महिलाओं को टिकट दिलाया जाए लेकिन टिकट दिलाना बड़ी बात नहीं है, जीत कर आना बड़ी बात है। हमें चुनाव लड़ने के लिए टिकट नहीं मांगना है जीतने के लिए मांगना है।

यह भी पढ़ें -  चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज

प्रदेश अध्यक्ष ऋतु खंडूरी ने कहा कि भाजपा की राष्ट्रीय कार्यसमिति कई मायनों में उल्लेखनीय होगी। उन्होंने कहा कि पहली बार उत्तराखंड सरकार में पंचायत चुनावों में 50 प्रतिशत आरक्षण दिया है, अब महिलाएं सशक्त हो रही हैं। भाजपा में महिलाओं को जितना सम्मान मिला है उतना अन्य दलों में नहीं मिला। यह संयोग की बात है कि हमारे देश के प्रधानमंत्री बहनों के समग्र उत्थान के लिए समर्पित हैं और उन्हें जमीनी स्तर पर सशक्त करने का काम कर रहे हैं। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री अन्नू कक्कड़ डॉ. बबीता सहोत्रा पूनम बुटोला शर्मा, ऋतु मित्रा समेत महिला मोर्चा पदाधिकारी उपस्थित थीं।

Ad Ad
Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305