Connect with us

Big breaking :-उत्तराखंड में रुक गया प्रचार का शोर अब प्रत्याशी पहुंचेंगे डोर टू डोर

उत्तराखंड

Big breaking :-उत्तराखंड में रुक गया प्रचार का शोर अब प्रत्याशी पहुंचेंगे डोर टू डोर

उत्तराखंड की पांचवीं विधानसभा का चुनाव प्रचार शनिवार शाम छह बजे थम गया है। अब सोमवार 14 फरवरी को मतदान का इंतजार है। शनिवार को प्रचार थमने से पहले पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी, सचिन पायलट, दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया सहित कई दिग्गज चुनाव मैदान में हुंकार भरते नजर आए।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री धामी ने CBSE 12वीं की परीक्षा में सफल हुए सभी विद्यार्थियों को दी बधाई

 

 

 

 

आठ जनवरी को चुनाव आयोग ने उत्तराखंड सहित पांच राज्यों में चुनाव कार्यक्रम घोषित किया था। उत्तराखंड में सोमवार 14 फरवरी को मतदान होना है। आयोग की गाइडलाइन के अनुसार मतदान समाप्त होने से 48 घंटे पूर्व चुनाव प्रचार समाप्त हो जाता है। चूंकि उत्तराखंड में सोमवार को शाम छह बजे तक मतदान होगा, इस कारण यहां चुनाव प्रचार शनिवार शाम छह बजे समाप्त हो गया है। अब कोई दल या प्रत्याशी रैली, जनसभा या अन्य माध्यम से प्रचार नहीं कर पाएगा। अलबत्ता मतदाताओं से डोर टू डोर सम्पर्क किया जा सकता है।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305